1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'Raazi' Box Office Collection: सिर्फ एक हफ्ते में ही अपने बजट से ज्यादा कारोबार कर चुकी है आलिया भट्ट की फिल्म

'Raazi' Box Office Collection: सिर्फ एक हफ्ते में ही अपने बजट से ज्यादा कारोबार कर चुकी है आलिया भट्ट की फिल्म

 Published : May 18, 2018 04:11 pm IST,  Updated : May 18, 2018 04:12 pm IST

आलिया भट्ट और विक्की कौशल के अभिनय से सजी पिछले हफ्ते ही रिलीज हुई फिल्म 'राजी' को दर्शकों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। मेघना गुलजार के निर्देशन वाली यह फिल्म प्रमोशनल खर्चे के साथ 37 करोड़ रुपए के बजट में तैयार हुई है, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह जबरदस्त कमाई करने में सफल साबित हुई है।

Raazi- India TV Hindi
Raazi

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट और विक्की कौशल के अभिनय से सजी पिछले हफ्ते ही रिलीज हुई फिल्म 'राजी' को दर्शकों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। मेघना गुलजार के निर्देशन वाली यह फिल्म प्रमोशनल खर्चे के साथ 37 करोड़ रुपए के बजट में तैयार हुई है, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह जबरदस्त कमाई करने में सफल साबित हुई है। फिल्म ने अपने पहले हफ्ते में ही 56.69 करोड़ रुपए का कारोबार कर लिया है। फिल्म को सिर्फ देशभर में ही नहीं बल्कि विदेशों में काफी पसंद किया जा रहा है। विदेश में फिल्म ने अब तक 18.8 करोड़ का कारोबार किया है।

फिल्म के कलेक्शन के बारे में जानकारी देते हुए बिजनेस विशेषज्ञ और फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने ट्वीट किया, "पहले हफ्ता.. शुक्रवार-7.53 करोड़, शनिवार: 11.30 करोड़, रविवार: 14.11 करोड़, सोमवार: 6.30, मंगलवार: 6.10, बुधवार: 5.90 करोड़, गुरुवार: 5.35 करोड़, कुला: 56.59 करोड़ रुपए।" बता दें कि इस फिल्म को 1200 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था।

इस फिल्म में आलिया की अब तक की सबसे बेहतरीन अदाकारी मानी जा रही हैं। गौरतलब है कि यह फिल्म हरिंदर सिक्का की किताब 'कॉलिंग सहमत' पर आधारित है। फिल्म में आलिया को एक ऐसी कश्मीरी लड़की के किरदार में देखा जा रहा है, जिसकी शादी पाकिस्तान सेना के एक अधिकारी से कर दी जाती है। इसके बाद वह भारतीय जासूस बनकर पाकिस्तान में जाती है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन