1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बड़ी बहन शाहीन के बर्थडे पर आलिया भट्ट ने लिखा प्यार भरा पोस्ट, बचपन से लेकर अब तक की शेयर की कई तस्वीरें

बड़ी बहन शाहीन के बर्थडे पर आलिया भट्ट ने लिखा प्यार भरा पोस्ट, बचपन से लेकर अब तक की शेयर की कई तस्वीरें

 Published : Nov 28, 2020 08:46 pm IST,  Updated : Dec 06, 2020 05:21 pm IST

आलिया भट्ट ने शाहीन के साथ अपनी बचपन से लेकर अभी तक की कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं। इसके साथ ही एक प्यार भरा पोस्ट भी लिखा है।

Alia Bhatt and Shaheen Bhatt - India TV Hindi
Alia Bhatt and Shaheen Bhatt  Image Source : INSTAGRAM/ALIA BHATT

आलिया भट्ट की बहन शाहीन भट्ट आज अपना 32वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। बड़ी बहन के बर्थडे को खास बनाने के लिए एक्ट्रेस ने शाहीन के साथ अपनी बचपन से लेकर अभी तक की कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं। इसके साथ ही एक प्यार भरा पोस्ट भी लिखा है। 

इन तस्वीरों में आलिया कभी शाहीन को किस करती दिखाई दीं तो कभी उनके साथ मस्ती करते हुए। तस्वीरों को शेयर करते हुए आलिया ने कैप्शन में लिखा- 'बचपन से ही तुम मेरी एंजल रही हो। तुमने मुझे सही मायनों में पंख दिए फिर चाहे मेरे साथ बेड पर डांस करना हो या फिर कुछ और।'

आलिया ने आगे लिखा- 'मुझे इस बात की खुशी है कि हम लोगों की एक अलग भाषा है। तुम्हारे बिना लाइफ कुछ भी नहीं है। हम लोग टैक्निकली बहनें हैं लेकिन मुझे पता है कि हम  दोनों सोलमेट हैं। तुम मेरा हर एक पल बेहतर बना देती हो। मैं नहीं जानती तुम्हारे बिना मैं क्या होती। तुम मेरी सब कुछ हो स्वीटी, मेरी सनशाइन। जब भी मौसम खराब होता है तो तुम ही मेरी बारिश से छाता लगाकर बचाती हो। जन्मदिन की ढेर सारी बधाई। आज का दिन जश्न मनाने का है।' 

आलिया के इस पोस्ट से साफ है कि वो अपनी बड़ी बहन शाहीन के दिल के काफी करीब हैं। फिल्मों के अलावा आलिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इससे पहले आलिया भट्ट ने शाहीन को याद करते हुए एक पुराना वीडियो शेयर किया था।

एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम वीडियो को कैप्शन देते हुए लिखा था, "मैं आपको बहुत मिस कर रही हूं। ये काफी पीड़ादायक है।" वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट जल्द ही रणबीर कपूर और अमिताभ बच्चन के साथ 'ब्रह्मास्त्र' फिल्म में नज़र आएंगी। कोरोना वायरस लॉकडाउन से पहले इस मूवी की शूटिंग मनाली में हो रही थी।

इसके अलावा आलिया 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में दिखाई देंगी। वो पहली बार संजय लीला भंसाली के साथ काम कर रही हैं। इसके साथ ही एसएस राजामौली की मूवी RRR में भी दिखाई देंगी। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन