1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रणबीर कपूर से शादी के सवाल पर आलिया भट्ट ने तोड़ी चुप्पी

रणबीर कपूर से शादी के सवाल पर आलिया भट्ट ने तोड़ी चुप्पी

 Published : Feb 07, 2019 09:20 am IST,  Updated : Feb 07, 2019 10:49 am IST

आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर से शादी करने के सवाल पर चुप्पी तोड़ दी है। उन्होंने इसका जवाब 'गली बॉय' के प्रमोशन के दौरान दिया।

Ranbir kapoor and alia bhatt- India TV Hindi
Ranbir kapoor and alia bhatt Image Source : INSTAGRAM

आलिया भट्ट(Alia Bhatt) और रणबीर कपूर(Ranbir kapoor) की शादी को लेकर सुर्खियां बनी रहती है। बॉलीवुड में इन दिनों शादियों का सीजन है। प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण शादी के बंधन में बंध चुकी हैं तो अब सभी को रणबीर और आलिया की शादी का इंतजार है। आलिया जहां जाती हैं वहां उनसे यह सवाल पूछा जाता है। अब आलिया ने इस सवाल का जवाब दे दिया है। उन्होंने अपनी चुप्पी तोड़ दी है।

आलिया भट्ट और रणवीर सिंह इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'गली बॉय' का प्रमोशन करने में बिजी हैं। वह जहां प्रमोशन के लिए जाते हैं वहां सभी रणवीर को शादी की बधाई देते हैं। हाल ही में प्रमोशन के दौरान जब आलिया से पूछा गया कि वह शादी कर कर रही हैं तो उन्होंने कहा- 'बीते साल दो बहुत ही खूबसूरत शादियां हुई हैं। मुझे लगता है अब हमे चिल करना चाहिए, मूवी देखनी चाहिए, फिल्मों में काम करना चाहिए। बाकि चीजों को बाद में देखेंगे।'

आपको बता दें रणबीर और आलिया दोनों ने ही अभी तक रिलेशनशिप में होने की पुष्टि नहीं की है। मगर दोनों की साथ में फोटोज और वीडियो वायरल होती रहती हैं। 

आलिया इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म गली बॉय के प्रमोशन में बिजी हैं। यह फिल्म 14 फरवरी को रिलीज होने जा रही है। आलिया इन दिनों वरु धवन के साथ अपनी आने वाली फिल्म 'कलंक' की शूटिंग भी कर रही हैं। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट साथ में फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आने वाले हैं। 'ब्रह्मास्त्र' में अमिताभ बच्चन भी अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे।

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

आलिया भट्ट ने वरुण धवन के साथ फोटो शेयर कर बताया जल्द ही आने वाली है 'कलंक' 

नहीं बन रही है शाहरुख खान की फिल्म डॉन 3, फरहान अख्तर ने बताई वजह

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन