1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बहन शाहीन के डिप्रेशन के बारे में बात करते हुए रो पड़ी आलिया भट्ट, देखें वीडियो

बहन शाहीन के डिप्रेशन के बारे में बात करते हुए रो पड़ी आलिया भट्ट, देखें वीडियो

 Published : Dec 01, 2019 11:41 pm IST,  Updated : Dec 01, 2019 11:43 pm IST

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट अपनी बहन शाहीन के साथ एक इवेंट में पहुंची। जहां पर एक सवाल के दौरान उन्होंने शाहीन के डिप्रेशन बारे में जिक्र किया।

alia bhatt and shaheen - India TV Hindi
alia bhatt and shaheen  Image Source : MANAV MAGLANI

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट अपनी बहन शाहीन के साथ एक इवेंट में पहुंची। जहां पर एक सवाल के दौरान उन्होंने शाहीन के डिप्रेशन बारे में जिक्र किया। जिसके बाद वह इमोशनल हो गई। आलिया को रोता देखकर शाहीन ने उन्हें चुप कराने की कोशिश की लेकिन वह खुद को रोने से रोक नहीं पाई। यह वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल रहा है। 

आलिया भट्ट और शाहीन खूबसूरत अंदाज में 'we the women'इवेंट में पहुंचे। हां आलिया व्हाइट कलर के कॉलर ड्रेस पहन कर नजर आईं। वहीं शाहन पिंक कलर की कोट-पैंट और मस्टर्ड कलर की टीशर्ट में नजर आईं। 

आपको बता दें कि शाहीन भट्ट महेश भट्ट और  सोनी राजदान की बड़ी बेटी है। शाहीन करीब 12 साल की उम्र में ही डिप्रेशन की शिकार हो गई थी। जिससे लड़ने में सबसे ज्यादा मदद आलिया ने की थी। शाहीन ने अपने डिप्रेशन को लेकर एक किताब भी लिखी थी। जिसका नाम था- ''आई हेव नेवर बिन अनहैप्पीयर''।

आलिया अपनी बहन के बारे में अधिकतर बातें करती रहती हैं। हाल में ही शाहीन के जन्मदिन पर अपने बचपन की कुछ तस्वीरें शेयर करके इमोशनल नोट लिखा था। उन्होंने लिखा, ''अभी वो पल है जहां मैं अपनी बहन के बर्थडे के लिए सही  कैप्शन टाइप करने के लिए स्ट्रगल कर रही हूं। मैं इसे बार-बार लिखती हूं और हटा देती हूं और इसका कारण है कि मैं शुरुआत से ही शाहीन कि तरह एक सुंदर लेखक नहीं हूं। इसका ये भी कारण है कि हम एक ऐसी भाषा बोलते हैं जो शायद समझ में नहीं आएगी।'

  

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन