1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. लॉकडाउन में आलिया भट्ट पढ़ रही हैं हैरी पॉटर, शेयर की तस्वीर

लॉकडाउन में आलिया भट्ट पढ़ रही हैं हैरी पॉटर, शेयर की तस्वीर

 Published : May 29, 2020 06:51 am IST,  Updated : May 29, 2020 06:51 am IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट लॉकडाउन में हैरी पॉटर किताब पढ़ रही हैं। उन्होंने किताब पढ़ते हुए फोटो भी शेयर की है।

alia bhatt- India TV Hindi
आलिया भट्ट Image Source : INSTAGRAM/ALIA BHATT

लॉकडाउन में बॉलीवुड सेलिब्रिटीज सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गए हैं।  वह अपने रुटीन से जुड़ी कई चीजें शेयर करते रहते हैं। मगर बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इस समय में ज्यादा एक्टिव नहीं हैं। वह अपना समय क्रिएटिव चीजों और फिटनेस पर ध्यान दे रही हैं। आलिया इन दिनों जे के रॉलिंग की फेमस बुक हैरी पॉटर पढ़ रही हैं। उन्होंने बुक पढ़ते हुए फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है।

आलिया ने फोटो शेयर करते हुए लिखा-जादू हमारे आस-पास ही होता है बस उसे महसूस करने की जरुरत होती है.. और पढ़ने की।

इसके अलावा भी आलिया ने एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में हैरी पॉटर घर पर चैप्टर 8 लिखा है। उन्होंने ये पोस्ट करते हुए लिखा- 2 महीने पहले हैरी मेरी जिंदगी में आए और तुरंत ही दिल में उतर गए।  बचपन में हैरी पॉटर को पढ़ने का मौका नहीं मिल पाया। लेकिन दो महीने पहले मैंने इसे पढ़ा।

आलिया ने कुछ दिनों पहले अपने नए हेयरकट के साथ फिटनेस को लेकर पोस्ट शेयर किया था। उन्होंने बताया था कि लॉकडाउन में वह अपनी फिटनेस पर खास ध्यान दे रही हैं। एक्सरसाइज अब काफी बेहतर तरीके से कर पा रही हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया रणबीर कपूर के साथ ब्रह्मास्त्र में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और मौनी रॉ भी नजर आएंगे। इस फिल्म को अयान मुखर्जी ने डायरेक्ट किया है। इसके अलावा वह करण जौहर की मल्टी स्टारर फिल्म तख्त, महेश भट्ट की सड़क में नजर आने वाली हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन