1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘आप की अदालत’ में रणबीर कपूर का नाम सुनते ही शर्म ले लाल हो गईं आलिया, देखिए रिएक्शन

‘आप की अदालत’ में रणबीर कपूर का नाम सुनते ही शर्म ले लाल हो गईं आलिया, देखिए रिएक्शन

 Published : May 14, 2018 03:30 pm IST,  Updated : May 14, 2018 03:30 pm IST

आलिया भट्ट आप की अदालत में शामिल होने के बाद सीधा सोनम कपूर के रिसेप्शन में पहुंची थीं, आलिया यहां रणबीर कपूर के साथ हाथों में हाथ डाले नजर आईं।

आलिया भट्ट- India TV Hindi
आलिया भट्ट

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट इन दिनों अपनी फिल्म ‘राज़ी’ को लेकर काफी चर्चा में हैं। फिल्म में उनके अभिनय की काफी तारीफ की जा रही है। आलिया भट्ट हाल ही में अपनी इसी फिल्म के प्रमोशन के लिए इंडिया टीवी के शो ‘आप की अदालत’ पहुंची थी। इस शो के दौरान आलिया भट्ट ने खूब सारी बातें की। इस दौरान उनसे जब कहा गया है कि आपका नाम कई स्टार्स के साथ जोड़ा गया, इस पर उनका रिएक्शन क्या था वो हम आपको बताते हैं।

जब आप की अदालत में रजत शर्मा ने उनसे पूछा कि आपका नाम वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ जोड़ा गया आपने कभी कुछ कहा नहीं। इस पर उन्होंने कहा कि अगर कुछ सच्चाई होती है तो मैं डिनाय नहीं करती हूं कुछ। जब उनसे कहा गया कि आप आजकल रणबीर कपूर के साथ बहुत नजर आ रही हैं, हर मैग्जीन और अखबार में आपकी तस्वीर उनके साथ छप रही है। इस पर आलिया ने कहा इस बार भी मैं कुछ नहीं बोलूंगी। फिर वो अचानक शर्म से लाल हो गईं। आलिया ने कहा कि पहले मैं अपना चेहरा छिपा रही हूं जो लाल हो गया है। इसके बाद आलिया ने कहा मैं कोई बयान नहीं दूंगी। लेकिन उनके हाव भाव देखकर तो यही लग रहा था कि दाल में कुछ काला जरूर है।

यहां देखिए वीडियो...

आलिया भट्ट आप की अदालत में शामिल होने के बाद सीधा सोनम कपूर के रिसेप्शन में पहुंची थीं, आलिया यहां रणबीर कपूर के साथ हाथों में हाथ डाले नजर आईं।

बता दें, आलिया इन दिनों ब्रह्मास्त्र की शूटिंग कर रही हैं। जिसमें अमिताभ बच्चन और रणबीर कपूर उनके साथ नजर आने वाले हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन