1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. लोगों को रुलाकर खुश होती हैं आलिया भट्ट, पढ़िए क्या है मामला?

लोगों को रुलाकर खुश होती हैं आलिया भट्ट, पढ़िए क्या है मामला?

 Published : May 13, 2018 06:54 pm IST,  Updated : May 13, 2018 06:54 pm IST

अभिनेत्री ने कहा कि फिल्म को मिली शानदार प्रतिक्रिया से हम सभी गर्व महसूस कर रहे हैं और वह बेहद खुश हैं, खासकर मेघना गुलजार को लेकर क्योंकि फिल्म की रिलीज के पहले वह काफी नवर्स महसूस कर रही थीं।

आलिया भट्ट- India TV Hindi
आलिया भट्ट Image Source : PTI

मुंबई: अभिनेत्री आलिया भट्ट का कहना है कि वह वास्तव में उस समय बेहद खुशी महसूस करती हैं, जब वह अपनी फिल्मों के जरिए लोगों को रोने पर मजबूर कर देती हैं। आलिया ने यहां शनिवार को फिल्म 'राजी' के सह-कलाकार विक्की कौशल के साथ मीडिया से बातचीत की। आलिया ने यह पूछे जाने पर कि क्या उन्होंने 'राजी' को दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलने की उम्मीद की थी तो उन्होंने कहा, "मैंने इस तरह की प्रतिक्रया की उम्मीद नहीं की थी। शुरू से हमने सोचा कि हम एक छोटी फिल्म बना रहे हैं, इसलिए हमें नहीं लगा कि हमें दर्शकों से इतना प्यार मिलेगा।"

अभिनेत्री ने कहा कि फिल्म को मिली शानदार प्रतिक्रिया से हम सभी गर्व महसूस कर रहे हैं और वह बेहद खुश हैं, खासकर मेघना गुलजार को लेकर क्योंकि फिल्म की रिलीज के पहले वह काफी नवर्स महसूस कर रही थीं।

आलिया ने कहा, "फिल्म की रिलीज के पहले वह (मेघना) बहुत नर्वस थीं, लेकिन दर्शकों ने काफी प्यार दिया, जिसके लिए हम आभारी हैं। फिल्म को देखने के बाद कुछ लोग रो रहे थे और जब मैं अपनी फिल्मों के जरिए लोगों को रुलाती हूं तो सच में खुशी महसूस करती हूं। ऐसे में मुझे लगता है कि हमने अपना काम अच्छे से पूरा किया है।" 'राजी' के बाद आलिया की झोली में 'गली बॉय', 'कलंक' और 'ब्रह्मास्त्र' जैसी फिल्में हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन