1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. श्रीदेवी की मौत की खबर सुन आलिया भट्ट ने छोड़ दिया था खाना, रोक नहीं पा रही थीं आंसू

श्रीदेवी की मौत की खबर सुन आलिया भट्ट ने छोड़ दिया था खाना, रोक नहीं पा रही थीं आंसू

 Published : Aug 31, 2018 04:04 pm IST,  Updated : Aug 31, 2018 04:04 pm IST

इस साल 24 फरवरी को श्रीदेवी के निधन ने बहुतों का दिल तोड़ा था। आलिया ने बताया कि श्रीदेवी के निधन के बाद उनका क्या हाल हुआ था।

Sridevi, Alia Bhatt- India TV Hindi
Sridevi, Alia Bhatt

नई दिल्ली: इस साल 24 फरवरी को श्रीदेवी के निधन ने बहुतों का दिल तोड़ा था। उनके परिवार को तो उनके जाने का गहरा सदमा लगा ही था, साथ ही उनके कई फैंस को भी गहरा धक्का पहुंचा था। उनके फैंस की लिस्ट में आलिया भट्ट का नाम भी शामिल है। आलिया ने बताया कि श्रीदेवी के निधन के बाद उनका क्या हाल हुआ था।

फिल्मफेयर को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा- ''सबकी तरह उनके जाने का सदमा मुझे भी लगा था। जब मैंने यह खबर सुनी, उस समय मैं रेस्टोरेंट में थी। उसके बाद मैं खा नहीं पाई। मैं रोने लगी और मेरा रोना बंद ही नहीं हो रहा था।''

श्रीदेवी को आलिया और उनका काम बहुत पसंद था। श्रीदेवी के बारे में बात करते हुए आलिया ने कहा- ''लोगों का पर उनका बहुत प्रभाव था। वह बहुत अच्छी थीं। वह एक देवी की तरह इस दुनिया से विदा हुईं। उनके अंतिम संस्कार पर लोगों की कितनी भीड़ थी...।''

आपको बता दें कि श्रीदेवी अपने भांजे मोहित मारवाह की शादी के लिए दुबई गई थीं। उनके साथ उनके पति बोनी कपूर और उनकी छोटी बेटी खुशी कपूर भी गई थीं। जाह्नवी कपूर अपनी डेब्यू फिल्म 'धड़क' की शूटिंग में बिजी होने के कारण वहां नहीं गई थीं।

शादी के बाद बोनी और खुशी मुंबई लौट आए थे, लेकिन श्रीदेवी किसी वजह से वहां रुक गई थीं। बोनी अपनी पत्नी को सरप्राइज देने के लिए 24 फरवरी को वापस दुबई पहुंचे थे। दोनों डिनर के लिए बाहर जाने की तैयारी कर रहे थे। तभी बाथटब में डूबकर श्रीदेवी का निधन हो गया।

आलिया के फिल्मी करियर की बात करें तो वह फिलहाल 'ब्रम्हास्त्र' और 'कलंक' की शूटिंग कर रही हैं। 'कलंक' में उनके साथ वरुण धवन, संजय दत्त, माधुरी दीक्षित, आदित्य रॉय कपूर और सोनाक्षी सिन्हा हैं। वहीं 'ब्रम्हास्त्र' में रणबीर कपूर, अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय, नागार्जुन हैं।

इसके अलावा आलिया 'गली बॉय' की शूटिंग भी कर चुकी हैं, जिसमें उनके साथ रणवीर सिंह हैं। करण जौहर ने आलिया को लेकर 'तख्त' की भी घोषणा की है।

Also Read:

Stree Movie Review: सस्पेंस से भरपूर हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'स्त्री' में शानदार एक्टिंग का दम

'कसौटी जिंदगी की 2' की कोलकाता शूट की तस्वीरें हुई लीक, दुर्गा पूजा सीक्वेंस हुआ वायरल

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन