1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'इंशाअल्लाह' टलने के बाद अब संजय लीला भंसाली के साथ 'गंगूबाई' में काम करेंगी आलिया भट्ट!

'इंशाअल्लाह' टलने के बाद अब संजय लीला भंसाली के साथ 'गंगूबाई' में काम करेंगी आलिया भट्ट!

 Published : Sep 22, 2019 01:10 pm IST,  Updated : Sep 22, 2019 01:13 pm IST

आलिया भट्ट जल्द ही 'सड़क 2', 'तख्त' और 'ब्रह्ममास्त्र' जैसी फिल्मों में नज़र आएंगी।

Alia Bhatt- India TV Hindi
Alia Bhatt

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) इन दिनों सुर्खियों में हैं और उनके फैंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आलिया जल्द ही संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) के साथ उनकी दूसरी 'गंगूबाई' (Gangubai) में नज़र आएंगी। 

जानकारी के मुताबिक, 'इंशाअल्लाह' के बंद होने के बाद अब संजय लीला भंसाली आलिया भट्ट के साथ मिलकर 'गंगूबाई' बना रहे हैं। इस फिल्म की कहानी हुसैन जैदी की किताब 'माफिया क्वीन्स ऑफ मुंबई' पर आधारित होगी। 

बता दें कि इस फिल्म के अलावा आलिया की झोली में कई फिल्में हैं। वह जल्द ही अपने पिता महेश भट्ट द्वारा निर्देशित मूवी 'सड़क 2', रणबीर कपूर के साथ 'ब्रह्मास्त्र' और मल्टीस्टारर मूवी 'तख्त' में नज़र आएंगी। 

Also Read:

इन फिल्मों को पछाड़ कर ऑस्कर में पहुंची 'गली बॉय', यहां देखिए पूरी लिस्ट​

IIFA 2019: दीपिका पादुकोण से सारा अली खान तक, ग्रीन कार्पेट पर ऐसा रहा एक्ट्रेसेस का Look

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन