1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'गली बॉय' कहता है 'अपना टाइम आएगा', जानिए रणवीर से लेकर आलिया के किरदार के बारे में

'गली बॉय' कहता है 'अपना टाइम आएगा', जानिए रणवीर से लेकर आलिया के किरदार के बारे में

 Published : Sep 21, 2019 06:47 pm IST,  Updated : Sep 21, 2019 06:49 pm IST

रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म 'गली बॉय' ऑस्कर 2020 के लिए नॉमिनेट हुई है।

Gully boy- India TV Hindi
Gully boy

रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म गली बॉय को 92वें एकेडमी अवॉर्ड्स में भेजा गया है। गली बॉय बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म के लिए ऑस्कर 2020 में नॉमिनेट हुई है। यह फिल्म मुंबई के धारावी में रहने वाले मुराद की है जो स्लम से निकलकर रैपर बनता है। यह फिल्म रैपर नाजी और डिवाइन से प्रेरित है।

फिल्म में मुराद(रणवीर सिंह) अपनी परेशानियों को एक डायरी में लिखता है। जिसके बाद उसकी जिंदगी में रैपर एमसी शेर की एंट्री होती है जो उसे रैपर बनने में मदद करता है। एमसी शेर मुराद को रैप परफार्म करने में मदद करता है। जिसके बाद से मुराद के रैपर बनने का सफर शुरू हो जाता है।

Ranveer singh
Ranveer singh

फिल्म में कई किरदार अहम भूमिका निभाते नजर आए हैं। रणवीर सिहं, आलिया भट्ट के साथ सिद्धांत चतुर्वेदी और कल्कि केकलिन ने भी अपने किरदार से लोगों का दिल जीत लिया था।

आलिया भट्ट ने गली बॉय में मुराद की गर्लफ्रेंड सफीना का किरदार निभाया था। वह फिल्म में ज्यादा समय तक नजर नहीं आई थीं। मगर उनके बोलने का तरीके ने लोगों का दिल जीत लिया था। सफीना का किरदार काफी स्ट्रॉग्न बनाया गया था जो सर्जन बनना चाहती थीं।

Alia bhatt
Alia bhatt

गली बॉय में सबसे ज्यादा किसी की एक्टिंग ने इंप्रेस किया था तो वह सिद्धांत चतुर्वेदी थे। वह एमसी शेर के किरदार में बेहद पसंद किए गए। फिल्म में जितना अहम रोल रणवीर सिंह का था उनका साथ देने में सिद्धांत चतुर्वेदी भी कम नहीं थे।

siddhant chaturdevi
siddhant chaturdevi

विजय राज ने फिल्म में रणवीर सिंह के पिता का किरदार निभाया था। पिता के तानों की वजह से मुराद अपना सारा गुस्सा डायरी में निकालता था। उसके अंदर की यह आग ही उसे रैपर बनने में मदद करती है। विजय राज ने फिल्म में विलेन के किरदार से कम नहीं था।

Vijay raj
Vijay raj

Also Read:

रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म 'गली बॉय' ऑस्कर के लिए नामित

रणवीर- आलिया की Gully Boy 'ऑस्कर 2020' के लिए नॉमिनेट, देखिए फिल्म से जुड़ी कुछ खास तस्वीरें

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन