1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आलिया भट्ट ने शेयर की ऋषि कपूर और रणबीर कपूर की पुरानी तस्वीर, लिखा- ब्यूटीफुल बॉयज

आलिया भट्ट ने शेयर की ऋषि कपूर और रणबीर कपूर की पुरानी तस्वीर, लिखा- ब्यूटीफुल बॉयज

 Published : Apr 30, 2020 08:37 pm IST,  Updated : Apr 30, 2020 08:37 pm IST

ऋषि कपूर 67 साल की उम्र में हमेशा के लिए इस दुनिया से चले गए। उनकी यादें और फिल्में हमारे बीच हमेशा रहेंगी।

आलिया भट्ट ने शेयर की...- India TV Hindi
आलिया भट्ट ने शेयर की तस्वीर

मुंबई: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता ऋषि कपूर इस दुनिया में नहीं रहे। 67 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। पिछले दो सालों से ऋषि कपूर कैंसर की जंग लड़ रहे थे। गुरुवार की सुबह 8 बजकर 45 मिनट पर ऋषि कपूर का मुंबई के अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन से बॉलीवड की तमाम हस्तियां शोक में हैं। एक्ट्रेस आलिया भट्ट जो रणबीर कपूर की गर्लफ्रेंड हैं और ऋषि कपूर के भी काफी करीब थीं, वो आज हर वक्त कपूर खानदान के साथ मौजूद रहीं।

अंतिम संस्कार के बाद जब आलिया घर लौटीं उसके बाद ऋषि कपूर के लिए इमोशनल पोस्ट इंस्टाग्राम पर शेयर किया। आलिया ने एक पोस्ट में लिखा है- मैं उस खूबसूरत इंसान के बारे में क्या कह सकती हूं... जो बहुत सारा प्यार मेरी जिंदगी में लेकर आए। आज सब लीजेंड ऋषि कपूर के बारे में बात कर रहे हैं। मैं उन्हें अपनी सारी जिंदगी से  जानती हूं। पिछले दो सालों से एक दोस्त की तरह मैं उन्हें जानती हूं। पिछले दो सालों से वो मेरे दोस्त, एक फेलो चाइनीज फूडलवर, टोटल सिनेमा लवर, फाइटर, लीडर और एक खूबसूरत स्टोरीटेलर के रूप में जानती हूं। मैं आपको बहुत प्यार करती हूं ऋषि अंकल। हम आपको हमेशा याद करेंगे।

वहीं दूसरे पोस्ट में आलिया भट्ट ने ऋषि कपूर और रणबीर कपूर के साथ एक तस्वीर पोस्ट की है। तस्वीर के कैप्शन में लिखा- ब्यूटीफुल बॉयज

ऋषि कपूर के अंतिम संस्कार में मौजूद थीं आलिया
ऋषि कपूर के अंतिम संस्कार में मौजूद थीं आलिया

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन