1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कंगना रनौत ने आलिया और महेश भट्ट पर साधा था निशाना, एक्ट्रेस ने लिखा- 'सच तो... '

कंगना रनौत ने आलिया और महेश भट्ट पर साधा था निशाना, एक्ट्रेस ने लिखा- 'सच तो... '

 Published : Jul 21, 2020 11:27 am IST,  Updated : Jul 21, 2020 11:32 am IST

कंगना रनौत ने हाल ही में दिए इंटरव्यू में आलिया भट्ट और उनके पिता महेश भट्ट पर निशाना साधा था।

Kangana Ranaut - India TV Hindi
आलिया भट्ट का पोस्ट हुआ वायरल Image Source : INSTAGRAM: @ALIAABHATT/TEAM_KANGANA_RANA

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से बॉलीवुड में नेपोटिज्म को लेकर छिड़ी बहस जारी है। एक्ट्रेस कंगना रनौत इस पर लगातार बयान दे रही हैं। हाल ही में उन्होंने एक चैनल पर आलिया भट्ट और महेश भट्ट सहित कई कलाकारों पर निशाना साधा, जिसके बाद आलिया ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। 

आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम स्टेटस पर पोस्ट शेयर किया, जिसमें लिखा है, "सच तो सच होता है। भले कोई इस पर विश्वास न करे। झूठ, झूठ होता है। भले ही हर कोई इस पर विश्वास करे।" अब आलिया के इस पोस्ट को कंगना के बयान से जोड़ा जा रहा है। 

सुशांत सिंह राजपूत के मामले पर कंगना रनौत को मिला भाजपा के इस बड़े नेता का साथ

आलिया भट्ट का पोस्ट
Image Source : आलिया भट्ट का पोस्टआलिया भट्ट का पोस्ट

इससे पहले भी आलिया ने एक पोस्ट शेयर किया था, जिसके कैप्शन में लिखा था, "हर तूफान में मेरी शांति।"

बता दें कि कंगना का कहना है कि सुशांत की मौत सुसाइड नहीं है, बल्कि इसके पीछे नेपोटिज्म बहुत बड़ी वजह है। उन्होंने ये भी कहा कि अगर वो अपनी बातों को साबित नहीं कर पाईं तो अपना पद्मश्री पुरस्कार लौटा देंगी। 

सिमी गरेवाल ने की कंगना रनौत की सराहना, कहा- एक 'शक्तिशाली' व्यक्ति ने मेरे करियर को...

बता दें कि इससे पहले कंगना सोशल मीडिया पर नेपोटिज्म को लेकर कई बार अपनी बात रख चुकी हैं। उन्होंने वीडियो शेयर कर कहा था कि सुशांत सुसाइड नहीं कर सकते हैं, ये एक प्लान किया हुआ मर्डर है। वो एक रैंक होल्डर हैं, वो ऐसा कदम नहीं उठा सकते हैं। 

गौरतलब है कि सुशांत ने 14 जून 2020 को बांद्रा स्थित अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उनकी मौत ने सभी को झकझोर दिया था। कई सेलेब्स से लेकर फैंस तक एक्टर के आत्महत्या मामले में सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन