1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आलिया भट्ट-शेफाली शाह की 'डार्लिंग्स' मां बेटी की अनोखी कहानी पर है बेस्ड

आलिया भट्ट-शेफाली शाह की 'डार्लिंग्स' मां बेटी की अनोखी कहानी पर है बेस्ड

 Published : Mar 01, 2021 07:09 pm IST,  Updated : Mar 01, 2021 07:09 pm IST

आलिया भट्ट-शेफाली शाह की 'डार्लिंग्स' डार्क कॉमेडी मुंबई में एक कंजर्वेटिव लोवर मिडिल-क्लास की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जिसमें इन दो महिलाओं के सफर को दर्शाया गया है। 

alia bhatt, shah rukh khan, shefali shah- India TV Hindi
आलिया भट्ट-शेफाली शाह की 'डार्लिंग्स' मां बेटी की अनोखी कहानी पर है बेस्ड Image Source : INSTAGRAM- ALIA BHATT, SHEFALI SHAH

मुंबई: आलिया भट्ट की फिल्म डार्लिंग्स' का आज ऐलान हुआ, इस फिल्म में अभिनय करने के अलावा आलिया भट्ट इस फिल्म की प्रोड्यूसर भी हैं और यह पहली बार है जब आलिया भट्ट प्रोड्यूसर के तौर पर डेब्यू कर रही हैं। यह एक मां-बेटी की अनोखी कहानी है, जो दुनिया में अपनी जगह बनाने की कोशिश में रोमांच से भरपूर परिस्थितियों से गुजरती हैं। यह डार्क कॉमेडी मुंबई में एक कंजर्वेटिव लोवर मिडिल-क्लास की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जिसमें इन दो महिलाओं के सफर को दर्शाया गया है। 

जसमीत रीन इस फिल्म के साथ फीचर फिल्म निर्देशन की दुनिया में अपना पहला कदम रख रही हैं और साथ- साथ आलिया भट्ट अपनी कंपनी इटरनल सनशाइन प्रोडक्शंस के साथ बतौर निर्माता अपनी शुरूआत कर रही हैं। आज इस फिल्म का ऐलान हुआ।

रणबीर कपूर स्टारर 'एनिमल' की तारीख का ऐलान, जानें - कब रिलीज होगी यह फिल्म

डार्लिंग्स के बारे में बात करते हुए जसमीत ने कहा, "आलिया और शेफाली एक मां-बेटी की अद्भुत जोड़ी और प्रतिभाशाली विजय (वर्मा) और रोशन (मैथ्यू) के साथ हम एक ड्रीम कास्ट और परफेक्ट पाट्नर्स में मिले हैं। अब मैं बेसब्री से शूटिंग शुरू होने का इंतजार कर रही हूं।"

शाहरुख खान ने पेश की आलिया भट्ट की फिल्म 'डार्लिंग्स' की पहली झलक, लिखा- 'ये कॉमेडी थोड़ी डार्क है...'

डार्लिंग्स की अभिनेत्री और निर्माता आलिया भट्ट ने कहा, "मैं डार्लिग्स के लिए उत्साहित हूं, यह ह्यूमर और डार्क कॉमेडी के साथ एक मनोरंजक कहानी है। मैं बतौर निर्माता अपनी पहली फिल्म डार्लिग्स को लेकर प्रसन्न हूं, मेरे पसंदीदा शाहरुख खान और रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के साथ कॉलेब्रेशन ने इसे और भी विशेष बना दिया है।"

परवेज शेख और जसमीत द्वारा लिखित फिल्म का निर्माण गौरी खान, आलिया भट्ट और गौरव वर्मा द्वारा किया जा रहा है। यह रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और इटरनल सनशाइन प्रोडक्शंस की प्रस्तुति है, जिसका प्रोडक्शन रेड चिलीज एंटरटेनमेंट कर रहे है। फिल्म की शूटिंग इस महीने से शुरू की जाएगी।

(इनपुट-आईएएनएस)

शाहरुख खान संग 'डार्लिंग्स' प्रोड्यूस करने को लेकर आलिया भट्ट ने कही ये बात

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन