1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आलिया भट्ट संडे के दिन बिल्ली पर लुटाते दिखीं प्यार तो कभी ली सनबाथ, देखिए एक्ट्रेस की ये तस्वीरें

आलिया भट्ट संडे के दिन बिल्ली पर लुटाते दिखीं प्यार तो कभी ली सनबाथ, देखिए एक्ट्रेस की ये तस्वीरें

 Published : Feb 28, 2021 08:45 pm IST,  Updated : Feb 28, 2021 08:49 pm IST

संडे के दिन आलिया ने अपने फैंस के लिए दो तस्वीरें शेयर की जो खूब वायरल हो रही है। इस तस्वीर में आलिया सनबाथ लेती हुई नजर आ रही हैं।

Alia Bhatt- India TV Hindi
Alia Bhatt Image Source : INSTAGRAM/ALIA BHATT

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। संडे के दिन आलिया ने अपने फैंस के लिए दो तस्वीरें शेयर की जो खूब वायरल हो रही है। इस तस्वीर में आलिया सनबाथ लेती हुई नजर आ रही हैं। इस तस्वीर के साथ ही आलिया ने जो कैप्शन लिखा है वो भी उनके फैंस को खूब भा रहा है। 

'गंगूबाई काठियावाड़ी' के नए पोस्टर के साथ आलिया भट्ट ने फैंस का यूं जताया आभार

तस्वीर में आलिया ने लाइट कलर का ड्रेस पहना हुआ है और वो टेक लगाए हुए बैठी हुई हैं। साथ ही उनके चेहरे पर सूरज की रोशनी पड़ रही है। इस तस्वीर के साथ लोगों का ध्यान आलिया के हाथ पर भी जा रहा है जिसमें बिल्ली का इमोजी शो हो रहा है। इस तस्वीर को शेयर कर एक्ट्रेस ने लिखा- 'सनशाइन'। 

इस तस्वीर के अलावा आलिया ने एक और तस्वीर शेयर की है जिसमें वो अपनी कैट के साथ नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को आलिया ने ट्विटर पर शेयर किया है। इस तस्वीर में आलिया बिल्ली पर प्यार लुटाती नजर आ रही हैं। इस तस्वीर के साथ आलिया ने कैप्शन में लिखा- 'इंटरनल।' 

आलिया की ये दोनों तस्वीरें उनके फैंस को खूब पसंद आ रही हैं। साथ ही वो लगातार उनकी तस्वीरों पर कमेंट भी कर रहे हैं। आलिया की सनशाइन वाली तस्वीर पर कई सेलिब्रिटीज ने भी कमेंट किया है। आलिया की मां सोनी राजदान ने कमेंट किया- 'हैलो सनशाइन'। इसके साथ ही सन और दिल वाला इमोजी बनाया। वहीं ताहिरा कश्यप ने कमेंट करते हुए दिल वाला इमोजी शेयर किया। 

वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया की अपकमिंग फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' का टीजर हाल ही में रिलीज हुआ है। इसमें आलिया का अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है। इतना ही नहीं, यूजर्स ने तो उनके कुछ मिनट के टीजर में से क्लिप निकालकर फनी मीम्स भी बना दिए हैं, जो इंटरनेट पर छाए हुए हैं। फैंस की तरह से इतना प्यार मिलने पर खुद आलिया भी बेहद खुश हैं। उन्होंने 'गंगूबाई' के नए पोस्टर के साथ सभी का आभार व्यक्त किया है। 

आलिया भट्ट ने मूवी का नया पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- 'आप सबने गंगू को इतना प्यार दिया उसके लिए थैंक्यू। #GangubaiKathiawadi '

 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन