1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के नए पोस्टर के साथ आलिया भट्ट ने फैंस का यूं जताया आभार

'गंगूबाई काठियावाड़ी' के नए पोस्टर के साथ आलिया भट्ट ने फैंस का यूं जताया आभार

 Published : Feb 28, 2021 01:27 pm IST,  Updated : Feb 28, 2021 01:27 pm IST

आलिया भट्ट ने 'गंगूबाई' के नए पोस्टर के साथ फैंस का आभार व्यक्त किया है।

gangubai kathiawadi new poster alia bhatt thanks to fans - India TV Hindi
'गंगूबाई काठियावाड़ी' के नए पोस्टर के साथ आलिया भट्ट ने फैंस का यूं जताया आभार   Image Source : INSTAGRAM: GANGUBAI KATHIAWADI NEW POSTE

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों अपकमिंग मूवी 'गंगूबाई काठिवाड़ी' को लेकर चर्चा में हैं। उनकी मूवी का टीजर हाल ही में रिलीज हुआ है। उसमें आलिया का अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है। इतना ही नहीं, यूजर्स ने तो उनके कुछ मिनट के टीजर में से क्लिप निकालकर फनी मीम्स भी बना दिए हैं, जो इंटरनेट पर छाए हुए हैं। फैंस की तरह से इतना प्यार मिलने पर खुद आलिया भी बेहद खुश हैं। उन्होंने 'गंगूबाई' के नए पोस्टर के साथ सभी का आभार व्यक्त किया है। 

आलिया भट्ट ने मूवी का नया पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- 'आप सबने गंगू को इतना प्यार दिया उसके लिए थैंक्यू। #GangubaiKathiawadi '

आलिया ने कुछ घंटे पहले ही अपनी एक नई फोटो शेयर की और लिखा है- 'सनसाइन'।

आलिया भट्ट की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' का टीजर देखकर इम्प्रेस हुए शाहरुख खान, ट्वीट करके लिखी ये बात

गंगूबाई काठियावाड़ी की भूमिका में आलिया भट्ट हैं। कहानी कामाठीपुरा में एक वेश्यालय की मैडम गंगूबाई कोठेवाली के जीवन पर आधारित है और यह मुंबई के हुसैन जैदी की किताब 'माफिया क्वींस' के एक अध्याय पर आधारित है।

22 साल बाद साथ काम कर रहे हैं भंसाली और अजय 

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' की शूटिंग शुरू कर दी। शेयर तस्वीर में अभिनेता स्क्रिप्ट पढ़ते हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि संजय लीला भंसाली उसकी बगल में खड़े हुए हैं। साल 1999 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' में साथ काम करने के 22 साल बाद दोनों फिर से एकजुट हुए हैं।

यह पहली बार है, जब भंसाली ने आलिया को निर्देशित किया है। फिल्म 30 जुलाई को रिलीज होने वाली है।

(IANS इनपुट के साथ) 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन