1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आलिया भट्ट ने शुरू की शूटिंग, लॉकडाउन के बाद काम पर लौटकर हैं खुश

आलिया भट्ट ने शुरू की शूटिंग, लॉकडाउन के बाद काम पर लौटकर हैं खुश

 Published : Aug 31, 2020 10:37 pm IST,  Updated : Aug 31, 2020 10:48 pm IST

 अभिनेत्री की फिल्म 'सड़क 2' हाल ही में रिलीज हुई है। हालांकि फिल्म के ट्रेलर के बाद फिल्म को भी बहुत नकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिली हैं।

आलिया भट्ट ने शुरू की शूटिंग,- India TV Hindi
आलिया भट्ट ने शुरू की शूटिंग, Image Source : INSTAGRAM/ALIABHATT

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट लॉकडाउन के लंबे दौर के बाद शूटिंग करने के लिए फिर से सेट पर आ गई हैं। उन्होंने अपनी खुशी जाहिर करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बूमरैंग साझा किया, जिसमें वह फेस रोलर का इस्तेमाल करती नजर आ रही हैं।

उन्होंने इसे कैप्शन देते हुए कहा, "यह कौन सा दिन है? यह शूट डे है।"

आलिया भट्ट
Image Source : INSTAGRAM- ALIAआलिया भट्ट

सुशांत सिंह राजपूत केस: ईडी ने गोवा के होटल व्यवसायी गौरव आर्य से की पूछताछ

हालांकि उन्होंने इसका खुलासा नहीं किया है कि वह किसकी शूटिंग कर रही हैं। अभिनेत्री की फिल्म 'सड़क 2' हाल ही में रिलीज हुई है। हालांकि फिल्म के ट्रेलर के बाद फिल्म को भी बहुत नकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिली हैं।

फिल्म 'सड़क 2' का ट्रेलर दुनिया में तीसरा सबसे ज्यादा नापसंद किया जाने वाला वीडियो है और इसी के साथ यह भारत में यूट्यूब पर सबसे अधिक डिसलाइक किया जाने वाला वीडियो भी है। 12 अगस्त को जारी किए गए 'सड़क 2' के ट्रेलर को नेपोटिज्म को बढ़ावा दिए जाने के चलते सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा ट्रोल किया गया। जून में बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से यह मुद्दा चर्चा में है। महेश भट्ट की इस फिल्म में उनकी दोनों बेटियां आलिया और पूजा भट्ट हैं और इनके साथ संजय दत्त और निर्माता सिद्धार्थ रॉय कपूर के छोटे भाई आदित्य रॉय कपूर भी हैं।

(आईएएनएस इनपुट के साथ)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन