बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर के कोरोना संक्रमित होने के बाद उनके जल्द ठीक हो जाने की कामना की जा रही है। सोशल मीडिया पर उनके फैंस अभिनेता के जल्द ठीक होने की दुआएं कर रहे हैं। अब बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक बात कही है। जैसे ही रणबीर के कोरोना संक्रमित होने की बात पता चली, आलिया ने लिखा, "हम जिस चीज से गुजरते हैं, उसी से आगे बढ़ते हैं।"
यहां देखें आलिया का पोस्ट

मां नीतू कपूर ने सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर के कोरोना संक्रमित होने के बारे में सोशल मीडिया पर पुष्टि की थी।
नीतू ने रणबीर की तस्वीर को शेयर कर लिखा, ''आपकी फिक्र और आपकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। रणबीर ने कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं। वह दवा पर हैं और अच्छी तरह से ठीक हो रहे हैं। वह घर पर सेल्फ क्वारंटीन हैं सभी सावधानियों का पालन कर रहे हैं।''
बता दें रणबीर कपूर के चाचा रणधीर सिंह ने भी अभिनेता की तबीयत नासाज होने के बारे में बताया था। उन्होंने कहा कि रणबीर की तबीयत ठीक नहीं है, लेकिन यह पता नहीं है कि वह कोरोना संक्रमित हैं या नहीं।