1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘राजी’ में नजर आ चुकीं इस अभिनेत्री ने आलिया भट्ट को लेकर बताई ये बात

‘राजी’ में नजर आ चुकीं इस अभिनेत्री ने आलिया भट्ट को लेकर बताई ये बात

 Published : May 17, 2018 07:03 am IST,  Updated : May 17, 2018 07:03 am IST

आलिया भट्ट के अभिनय से सजी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'राजी' को दर्शकों और समीक्षकों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म में न सिर्फ आलिया बल्कि सभी किरदारों के अभिनय को भी खूब सराहा जा रहा है। अब इसी फिल्म में आलिया के साथ नजर आ चुकीं अभिनेत्री अमृता खानविलकर का कहना है कि उन्हें आलिया भट्ट के साथ फिल्म 'राजी' में काम करके मजा आया।

Alia Raazi- India TV Hindi
Alia Raazi

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट के अभिनय से सजी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'राजी' को दर्शकों और समीक्षकों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म में न सिर्फ आलिया बल्कि सभी किरदारों के अभिनय को भी खूब सराहा जा रहा है। अब इसी फिल्म में आलिया के साथ नजर आ चुकीं अभिनेत्री अमृता खानविलकर का कहना है कि उन्हें आलिया भट्ट के साथ फिल्म 'राजी' में काम करके मजा आया। उन्होंने कहा कि आलिया जमीन से जुड़ी हुई हैं। अमृता ने बताया, "कहानी के अलावा, इस फिल्म को करने की मुख्य वजहों में एक मेघना गुलजार थीं।“

उन्होंने आगे कहा, “मैंने इससे पहले कभी भी पाकिस्तानी मुस्लिम की भूमिका नहीं निभाई और एक वास्तविक किरदार निभाना वाकई दिलचस्प था। प्रत्येक दिन एक सीखने वाला अनुभव था, चाहे वह उर्दू भाषा सीखना हो या फिर मेघना मैम के इर्द गिर्द रहना और आलिया के साथ शूटिंग करना। पूरा अनुभव काफी दिलचस्प था।" आलिया के साथ काम करने पर अमृता ने कहा, "मेरा मानना है कि वह एक बेहद मजबूत अभिनेत्री और बेहद ग्रहणशील और प्रदर्शन करने वाली अभिनेत्री हैं।“

उन्होंने कहा, “'राजी' में उनकी प्रस्तुति उनकी प्रतिभा बयां करती है। यह लड़की जो मात्र 25 साल की उम्र में है, उसने बहुत कम समय में बहुत कुछ हासिल कर लिया है और किसी को इतनी उम्र में इतना स्टारडम नहीं मिला है। लेकिन इसके बावजूद वह जमीन से जुड़ी हुई हैं, जो वास्तव में उनकी परवरिश को दर्शाता है।" अमृता ने आलिया को एक दोस्ताना और मजेदार व्यक्तित्व पाया।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन