लोकसभा चुनाव 2019 की शुरुआत हो चुकी है। अल्लू अर्जुन, जूनियर एनटीआर और एसएस राजामौली वोट देने वाले पहले सिलेब्स में से एक हैं। इन साउथ इंडियन सुपरस्टार्स ने जिम्मेदार नागरिकों का फर्ज निभाया और अपने फैंस और फॉलोअर्स को वोट देने की प्रेरणा दी। 17वें लोकसभी चुनाव के पहले चरण का मतदान गुरुवार को शुरू हुआ।
Related Stories
जूनियर एनटीआर ने अपनी पत्नी प्रनति के साथ वोट दिया और तस्वीर अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर की।
अल्लू अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर तस्वीर शेयर की और सबसे वोट देने की अपील की।
एसएस राजामौली ने भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर तस्वीर शेयर की।
राजामौली के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो राम चरण और जूनियर एनटीआर के साथ RRR की शूटिंग कर रहे हैं। वहीं, अल्लू अर्जुन ने अपने 36वें बर्थडे पर तीन नए प्रोजेक्ट्स का ऐलान किया है। अल्लू पिछले दो साल से बड़े पर्दे से दूर थे और अपने परिवार के साथ समय बिता रहे थे।
Also Read:
Vaddi Sharaban: अजय देवगन की फिल्म 'दे दे प्यार दे' का पहला गाना हुआ रिलीज
Birthday Special: के एल सहगल के गाने जो आज भी लोगों का दिल जीत लेते हैं
World Sibling Day: प्रियंका चोपड़ा, सारा अली खान, रिद्धिमा कपूर साहनी ने अपने भाइयों को ऐसे किया विश