नई दिल्ली: टीवी और फिल्मों के संस्कारी बाबू जी आलोकनाथ पर जब एक राइटर ने रेप का आरोप लगाया तो हर कोई हैरान रह गया। इसके बाद आलोकनाथ ने अपनी सफाई दी, उन्होंने कहा रेप हुआ था लेकिन वह मैंने नहीं किया था। इस बीच ताजा मामला यह आया है कि इस आरोप के बाद उन्हें गहरा आघात लगा और उनकी तबीयत बिगड़ गई।
Related Stories
आलोक नाथ के वकील अशोक का कहना है कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है इसलिए वह मीडिया के सामने नहीं आ रहे हैं। जैसे ही वो स्वस्थ होंगे मीडिया के सामने आ जाएंगे। आलोक नाथ के वकील ने कहा जरूरत पड़ेगी तो वह लीगल एक्शन भी लेंगे।
बता दें, आरोप लगाने वाली राइटर का कहना है कि आलोक नाथ की पत्नी उनकी अच्छी दोस्त थीं। उन्हें आलोक की हरकतों के बारे में पता था लेकिन इसके बावजूद उन्होंने कुछ नहीं कहा। वहीं आलोक नाथ का कहना है कि उनकी पत्नी और परिवार सच जानता है और वो मेरा सपोर्ट करेंगे।
बता दें, भारत में मी टू कैंपेन की शुरुआत तनुश्री दत्ता से हुई, सबसे पहले उन्होंने सेक्सुअल हरैसमेंट को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि 10 साल पहले नाना पाटेकर ने उन्हें गलत तरीके से छुआ था। इसके बाद कई महिलाएं खुलकर सामने आईं और अपने मी टू मोमेंट शेयर किए।
Also Read:
दिलीप कुमार की हालत देखकर परेशान हुए सुभाष घई, कहा-चाहता हूं वो शांति से चले जाएं
बालों के कलर को लेकर ऋषि कपूर ने किया ट्वीट