1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. #MeToo: रेप के आरोप के बाद आलोक नाथ को सिंटा भेजेगा कारण बताओ नोटिस

#MeToo: रेप के आरोप के बाद आलोक नाथ को सिंटा भेजेगा कारण बताओ नोटिस

 Published : Oct 09, 2018 01:54 pm IST,  Updated : Oct 09, 2018 01:57 pm IST

सिंटा के जनरल सेक्रेटरी सुशांत सिंह ने कहा कि आलोक को 'कारण बताओ' नोटिस भेजा जाएगा।

Alok Nath- India TV Hindi
Alok Nath

मुंबई: 1990 के दशक के एक मशहूर टीवी शो की लेखिका व निमार्ता ने अभिनेता आलोक नाथ पर करीब दो दशक पहले उनके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाने के बाद 'द सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन' (सिंटा) ने अभिनेता को नोटिस भेजने का फैसला किया है। अभिनेता पर्दे पर अपनी 'संस्कारी' छवि के लिए जाने जाते हैं। राइटर ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा, "मैंने इस क्षण के आने का 19 साल से इंतजार किया।" एक्ट्रेस ने कहा कि वह फिल्म और टीवी उद्योग में सबसे 'संस्कारी' व्यक्ति माने जाते थे।

सिंटा के जनरल सेक्रेटरी सुशांत सिंह ने कहा कि आलोक को 'कारण बताओ' नोटिस भेजा जाएगा। उन्होंने राइटर से शिकायत दर्ज कराने का आग्रह किया और कहा, "हम आपको पूरा समर्थन देते हैं।" राइटर ने पोस्ट में 'संस्कारी', 'मुख्य अभिनेता' और 'उस दशक का स्टार' जैसे शब्दों का जिक्र किया जाना साफ तौर पर आलोक नाथ की ओर इशारा कर रहा था। बाद में उन्होंने एसएमएस के जरिए इस बात की पुष्टि की और कहा, "यह आलोकनाथ है। मुझे लगा कि 'संस्कारी' कहना काफी होगा।"

हैशटैगमीटू मूवमेंट ने उनको को भी अपने इस दुखद दास्तां को बयां करने के लिए प्रेरित किया। राइटर ने लिखा, "वह एक शराबी, लापरवाह और बुरा शख्स था लेकिन वह उस दशक का टेलीविजन स्टार भी था, इसलिए न केवल उसे उसके बुरे व्यवहार के लिए माफ कर दिया जाता था बल्कि कई लोग उसे और भी ज्यादा बुरा बनने के लिए उकसाते थे।" उन्होंने कहा कि उसने शो की मुख्य अभिनेत्री को भी परेशान किया, जो उसमें बिल्कुल दिलचस्पी नहीं दिखाती थी। अपने साथ हुए सबसे बुरी घटना का जिक्र करते हुए नंदा ने कहा कि एक बार वह आलोक नाथ के घर पर हुई पार्टी में शामिल हुई और वहां से देर रात दो बजे के करीब घर जाने के लिए निकलीं। उनके ड्रिंक में कुछ मिला दिया गया था।

राइटर ने कहा, "मैं घर जाने के लिए खाली सड़क पर पैदल ही चलने लगी । रास्ते में उस शख्स ने गाड़ी रोकी, जो खुद चला रहा था और कहा कि मैं उनकी गाड़ी में बैठ जाऊं, मुझे घर छोड़ देगा। मैं उस पर विश्वास करके गाड़ी में बैठ गई।" उन्होंने कहा, "इसके बाद मुझे बेहोशी सी छाने के चलते हल्का-हल्का याद है। मुझे याद है कि मेरे मुंह में और ज्यादा शराब डाली गई और मेरे साथ काफी हिंसा की गई। अगले दिन जब दोपहर को मैं उठी, तो मैं काफी दर्द में थी। मेरे साथ सिर्फ दुष्कर्म ही नहीं किया गया था बल्कि मुझे मेरे घर ले जाकर मेरे साथ नृशंस व्यवहार किया गया था।" उन्होंने कहा, "मैं अपने बिस्तर से उठ नहीं सकी। मैंनै अपने कुछ दोस्तों को इस बारे में बताया लेकिन सभी ने मुझे इस घटना को भूलकर आगे बढ़ने की सलाह दी।"

बाद में उन्हें एक नई सीरीज के लिए लिखने और निर्देशन करने का मौका मिला और फिर उनका सामना आलोक नाथ से हो गया। वह उन्हें फिर परेशान करने लगे जिसके चलते नंदा ने निमार्ताओं से कहा कि वह निर्देशन नहीं कर पाएंगी, हालांकि उन्होंने शो के लिए लिखना जारी रखा। राइटर ने बताया कि नई सीरीज पर काम करने के दौरान फिर अभिनेता ने उन्हें अपने घर बुलाया और वह फिर से वो सब झेलने के लिए उनके पास चली गई क्योंकि उन्हें काम और पैसे की जरूरत थी। उन्होंने इस तरह के वाकये का शिकार हुए लोगों से सामने आकर अपनी बात रखने की अपील की है।

Also Read:

बीमारी की खबर के बाद सामने आई ऋषि कपूर की तस्वीर, बेहद कमजोर दिखें

सोनाली बेंद्रे से मिले अनुपम खेर

संस्कारी बाबू जी पर लगा रेप का आरोप

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन