1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जब अमर सिंह ने की थी शाहरुख खान की जमकर तारीफ, वीडियो हुआ वायरल

जब अमर सिंह ने की थी शाहरुख खान की जमकर तारीफ, वीडियो हुआ वायरल

 Published : Aug 01, 2020 11:27 pm IST,  Updated : Aug 01, 2020 11:27 pm IST

राजनेता अमर सिंह इस दुनिया को छोड़कर जा चुके हैं। उनका शाहरुख खान के साथ एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है।

shahrukh khan and amar singh- India TV Hindi
शाहरुख खान और अमर सिंह Image Source : INSTAGRAM/ASHUTOSH_N_PAL/IAMSRK

राज्यसभा सांसद अमर सिंह का शनिवार को 64 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। अमर सिंह लंबे समय से बीमार थे और सिंगापुर में उनका इलाज चल रहा था। अमर सिंह के बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के साथ अच्छे संबंध थे। अमर सिंह के निधन पर कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने शोक जाहिर किया है।

अमर सिंह का शाहरुख खान के साथ एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें अमर सिंह उनकी जमकर तारीफ करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में शाहरुख खान हाथ में अवार्ड लेकर खड़े हैं और अमर सिंह ने कहा- ये जो सूरत से भी खूबसूरत और सीरत से भी खूबसूरत हो। ऐसे शाहरुख खान को अपने हाथ से मैं... मुझे जो अवसर मिला है, मैं समझता हूं कि उनसे ज्यादा खुशनसीब मैं हूं। बहुत बहुत धन्यवाद, शुक्रिया। ऊपर वाला और ज्यादा नाम नवाजे।

अमर सिंह के निधन के बाद उनके दोस्त रह चुके अमिताभ बच्चन ने सिर झुकाकर एक तस्वीर शेयर की है। उन्होंने इस फोटो के साथ कुछ नहीं लिखा है। बिग बी के इस पोस्ट पर कई यूजर्स अमर सिंह को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन