1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Happy B'Day: लगातार ब्लॉकबस्टर फिल्में देने के बाद भी क्यों फ्लॉप रहीं अमीषा पटेल, जानिए कुछ दिलचस्प बातें

Happy B'Day: लगातार ब्लॉकबस्टर फिल्में देने के बाद भी क्यों फ्लॉप रहीं अमीषा पटेल, जानिए कुछ दिलचस्प बातें

 Published : Jun 09, 2018 12:23 pm IST,  Updated : Jun 09, 2018 12:27 pm IST

अमीषा पटेल आज अपना 42वां जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म वर्ष 1976 में आज ही के दिन गुजराती परिवार में हुआ था। आज उन्हें इस खास दिन पर दुनियाभर से ढ़ेरों शुभकामानाएं हासिल हो रही है। अमीषा ने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत वर्ष 2000 में आई फिल्म ‘कहो न प्यार है’ से की थी। इसके बाद उन्होंने 'गदर: एक प्रेम कथा' और 'हमराज' जैसी एक के बाद एक कई सुपरहिट फिल्में दीं।

Ameesha Patel
Ameesha Patel

2. कहते हैं कि अमीषा के बाद उनका किरदार करीना कपूर को दे दिया गया। लेकिन बाद में उन्होंने भी इस फिल्म को करने से इंकार दिया और फिर कुछ समय बाद अमीषा ने इस भूमिका को निभाया। इसके बाद से ही अमीषा को कई फिल्मों के ऑफर मिलने लगे।

Ameesha Patel
Ameesha Patel

3. शायद ही आप जानते होंगे कि अमीषा जाने माने निर्मता-निर्देशक विक्रम भट्ट को डेट कर चुकी हैं, जिसे लेकर काफी चर्चा हुई। हालांकि इनका रिश्ता लंबे वक्त तक नहीं चल पाया और करीब 5 साल बाद दोनों अलग हो गए।

Ameesha Patel
Ameesha Patel

4. इसके बाद अमीषा का नाम लंदन के बिजनेसमैन कनव पुरी के साथ भी जुड़ा। लेकिन इन दोनों का रिश्ता भी जल्द ही खतम हो गया।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन