1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आर्टिस्ट ने बनाई अमिताभ बच्चन की 3D पेंटिंग, Video देख आप भी बोल उठेंगे- Wow

आर्टिस्ट ने बनाई अमिताभ बच्चन की 3D पेंटिंग, Video देख आप भी बोल उठेंगे- Wow

 Published : Aug 29, 2019 06:08 pm IST,  Updated : Aug 29, 2019 06:16 pm IST

अमिताभ बच्चन के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह 'गुलाबो सिताबो' में नज़र आएंगे। इसके अलावा वह 'सेरा नरसिम्हा रेड्डी' में साउथ के स्टार चिरंजीवी संग स्क्रीन शेयर करेंगे।

Amitabh Bachchan's 3D Painting by artist Akbar Momin- India TV Hindi
Amitabh Bachchan's 3D Painting by artist Akbar Momin

मुंबई: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) को लेकर फैंस की दीवानगी अक्सर देखने को मिलती है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बिग बी की 3D पेंटिंग बनाई गई है। ये पेटिंग आर्टिस्ट अकबर मोमिन ने बनाई है, जिसे देखकर आप भी Wow कह उठेंगे!

अकबर मोमिन ने ये वीडियो अपने यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किया था। इस पेंटिंग की खास बात यह है कि ये 3D है और इसे देखकर आप दांतों तले उंगलियां दबा लेंगे।

यह वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। कुछ लोग आर्टिस्ट की कलाकारी देखकर दंग हैं तो वहीं कुछ लोगों ने अमिताभ बच्चन को इस वीडियो में टैग किया है, ताकि वह भी इस टैलेंट को देख सकें।

एक यूट्यूबर ने वीडियो पर कमेंट किया है, 'Awesome, mind-blowing, amazing, very nice...'। वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा, 'एकदम मस्त है भाई।'

अमिताभ बच्चन के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह 'गुलाबो सिताबो' में नज़र आएंगे। इसके अलावा वह 'सेरा नरसिम्हा रेड्डी' में साउथ के स्टार चिरंजीवी संग स्क्रीन शेयर करेंगे। 

Also Read:

The Zoya Factor Trailer: सोनम कपूर और दुलकर सलमान की फिल्म 'द जोया फैक्टर' का ट्रेलर हुआ रिलीज

Prassthanam Trailer: राजनीति के दांव-पेच में फंसा संजय दत्त का परिवार, दमदार डायलॉग्स से भरपूर है ट्रेलर

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन