1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कोरोना वायरस: अमिताभ बच्चन सहित इन सेलेब्स ने की फैंस से मास्क पहनने की अपील

कोरोना वायरस: अमिताभ बच्चन सहित इन सेलेब्स ने की फैंस से मास्क पहनने की अपील

 Published : May 25, 2020 11:07 am IST,  Updated : May 25, 2020 11:35 am IST

कोरोना वायरस से पूरी दुनिया जूझ रही है। इसे फैलने से रोकने के लिए देश में लॉकडाउन लागू किया गया है।

अमिताभ बच्चन ने शेयर की तस्वीर- India TV Hindi
अमिताभ बच्चन ने शेयर की तस्वीर Image Source : INSTAGRAM

इस समय पूरी दुनिया कोरोना वायरस के प्रकोप से जूझ रही है। इसे फैलने से रोकने के लिए देश में लॉकडाउन लागू किया गया है। साथ ही लोगों को मास्क पहनने, हाथ धोने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील की जा रही है। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी सोशल मीडिया के जरिए फैंस को जागरुक रहने की सलाह दी है। 

अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर अपनी एक फोटो शेयर की है, जिसमें उन्होंने चेहरे को ढका हुआ है। इस तस्वीर को फोटोग्राफर अवि गोवारिकर ने क्लिक किया है। इसके अलावा बिग बी ने एक और फोटो पोस्ट की है, जिसमें सलमान खान, शाहरुख खान, एमएस धोनी, साउथ स्टार महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा सहित कई सेलेब्स ने अलग-अलग अंदाज में अपना चेहरा ढका हुआ है। 

बता दें कि अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और फैंस को कोरोना वायरस के प्रति जागरुक करते रहते हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी मूवी 'गुलाबो सिताबो' 12 जून को ऑनलाइन रिलीज हो रही है। इसमें आयुष्मान खुराना भी अहम रोल में दिखाई देंगे। इसे शुजीत सरकार ने डायरेक्ट किया है। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन