1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सफेद बुलबुले में कैद होकर अमिताभ बच्चन किस ओर कर रहे हैं इशारा, देखिए लेटेस्ट पोस्ट

सफेद बुलबुले में कैद होकर अमिताभ बच्चन किस ओर कर रहे हैं इशारा, देखिए लेटेस्ट पोस्ट

 Published : Aug 04, 2020 10:22 am IST,  Updated : Aug 04, 2020 10:35 am IST

अमिताभ बच्चन लगातार सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों से जुड़े हुए हैं। बिग बी ने इस बार आसमान की एक तस्वीर शेयर की है।

Amitabh Bachchan- India TV Hindi
Amitabh Bachchan Image Source : INSTAGRAM/AMITABHBACHCHAN

अमिताभ बच्चन लगातार सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों से जुड़े हुए हैं। आए दिन वो कोई न कोई ऐसा पोस्ट कर देते हैं जो चर्चा में आ जाता है। बिग बी ने इस बार आसमान की एक तस्वीर शेयर की है। खास बात है कि इस तस्वीर में बीचोंबीच एक बुलबुला है जिसके अंदर एक शख्स खड़ा हुआ है। देखने पर ऐसा लग रहा है कि इस बुलबुले के अंदर कोई और नहीं बल्कि खुद बॉलीवुड के महानायक खड़े हैं।

इस तस्वीर को शेयर करते हुए अमिताभ बच्चन ने लिखा- 'धरती से उखाड़ कर ,स्वच्छ बुलबुले में संवार कर, इक छोटी सी कुटिया बनाना, कब मना है अंधेरी रात पर दीया जलाना, कब माना है।'

बिग बी का ये पोस्ट स्वच्छ और निरोगी वातावरण की ओर संकेत कर रहा है। ये पोस्ट इसलिए भी खास है क्योंकि अमिताभ बच्चन हाल ही में कोरोना वायरस की जंग जीतकर वापस घर लौटे हैं। हालांकि अभिषेक बच्चन अभी भी अस्पताल में ही हैं।

अमिताभ के इस पोस्ट पर लगातार उनके फैंस भी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इससे पहले अमिताभ ने अमूल का एक पोस्टर शेयर किया था। जिसमें कार्टून अमूल गर्ल के साथ अमिताभ बच्चन नजर आ रहे थे। इस तस्वीर में लिखा था  "एबी बीट्स सी" और "घर वापसी का उपहार।"

इस पोस्ट को शेयर करते हुए बिग बी ने अमूल को धन्यवाद देते हुए लिखा था, 'वर्षों से 'अमुल' ने सम्मानित किया है मुझे , एक साधारण शख्सियत को 'अमूल्य' बना दिया तुमने !

आपको बता दें, अभिषेक बच्चन अभी भी अस्पताल में ही एडमिट है। इसकी जानकारी उन्होंने खुद ट्विटर के जरिए दी थी। अभिषेक ने ट्वीट कर बताया था- 'मैं, दुर्भाग्यवश कुछ कॉमरेडिटी के कारण कोविड-19 पॉजिटिव हूं और अस्पताल में रहूंगा। फिर एक बार, आप सभी को मेरे परिवार के लिए शुभकामनाओं और प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद। मैं इसे हरा दूंगा और स्वस्थ होकर लौटूंगा! वादा।'

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन