1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अमिताभ बच्चन ने बताया 2019 में भी है बहुत काम

अमिताभ बच्चन ने बताया 2019 में भी है बहुत काम

 Published : Jul 12, 2017 08:23 am IST,  Updated : Jul 12, 2017 08:23 am IST

अमिताभ बच्चन के लिए दीवानगी समय के साथ-साथ दर्शकों पर और भी बढ़ती ही जा रही है। वह 75 साल के हो चुके है, लेकिन अब भी उनके काम के जज्बे और जोश में कोई कमी नहीं नजर आ रही है। बिग बी पास फिल्मों और विज्ञापनों के ऑफर्स बढ़ते ही जा रहे हैं।

big b- India TV Hindi
big b

मुंबई: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के लिए दीवानगी समय के साथ-साथ दर्शकों पर और भी बढ़ती ही जा रही है। वह 75 साल के हो चुके है, लेकिन अब भी उनके काम के जज्बे और जोश में कोई कमी नहीं नजर आ रही है। बिग बी पास फिल्मों और विज्ञापनों के ऑफर्स बढ़ते ही जा रहे हैं। महानायक का कहना है कि 2019 में भी उनकी 'वर्क डायरी' भरी होगी। अमिताभ ने हाल ही में अपने ब्लॉग पर लिखा, "...खुशकिस्मती की बात है कि कल से फिर काम शुरू करने जा रहा हूं.. '102 नॉट आउट।' इस महीने के अंत में या अगस्त शुरू होने के कुछ दिनों के भीतर इसकी शूटिंग खत्म हो जाने की उम्मीद।"

उन्होंने आगे लिखा, "और फिर 'केबीसी'.. उसके बाद कुछ अन्य परियोजनाएं.. फिर 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' और उसके बाद भी 2018 में अन्य बहुत कुछ। उम्मीद है, 2019 में भी यह सिलसिला जारी रहेगा।" टाइगर श्रॉफ ने खोला राज, इस गाने में हुई सबसे ज्यादा परेशानी

गौरतलब है कि अमिताभ बच्चन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनके साथ सुपरस्टार आमिर खान भी मुख्य किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। इसके अलावा बिग बी को '102 नॉट आउट' में देखा जाएगा। इस फिल्म की सबसे खास बात है कि इसमें वह दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर के पिता की भूमिका में दिखाई देंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन