1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. तबीयत खराब होने की वजह से अमिताभ बच्चन नहीं गए कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में

तबीयत खराब होने की वजह से अमिताभ बच्चन नहीं गए कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में

 Published : Nov 09, 2019 11:14 am IST,  Updated : Nov 09, 2019 11:14 am IST

अमिताभ बच्चन तबीयत ठीक ना होने की वजह से कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में नहीं जा पाए।

Amitabh bachchan- India TV Hindi
अमिताभ बच्चन

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन को हाल ही में फिल्म इंडस्ट्री में 50 साल पूरे हुए हैं। अमिताभ बच्चन की तबीयत ठीक ना होने की वजह से उन्हें अपने काम से छुट्टी लेनी पड़ रही है। तबीयत ठीक ना होने की वजह से अमिताभ बच्चन 25वें कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में नहीं जा पाए।

शाहरुख खान ने फिल्म फेस्टिवल में अमिताभ बच्चन के ना होने पर बात की। ममता बनर्जी ने कहा- शुक्रवार की सुबह उनके पास अमिताभ बच्चन का मैसेज आया कि वह तबीयत सही ना होने की वजह से नहीं आ पाएंगे।

ममता बनर्जी ने फिल्म फेस्टिवल के उद्घाटन पर कहा कि हम अमिताभ बच्चन के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की दुआ करते हैं। आज वह हमारे साथ यहां नहीं है लेकिन मेरा विश्वास है उनका मन हमारे साथ फेस्टिवल में है। हम उनके बिना फिल्म फेस्टिवल की कल्पना नहीं कर सकते हैं।

आपको बता दें अमिताभ बच्चन कुछ समय पहले भी बीमार हुए थे। वह 3-4 के लिए अस्पताल में भर्ती भी रहे थे। 

शाहरुख खान, सौरभ गांगुली सहित कई सेलिब्रिटीज कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के उद्घाटन पर पहुंचे थे। शाहरुख खान की वीडियो भी वायरल हो रही है जिसमें वह बॉलीवुड की महान अदाकारा राखी के साथ बंगाली बोलने की कोशिश कर रहे हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन