1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अमिताभ बच्चन ने अस्पताल में भी नहीं तोड़ा डेली रुटीन, फैंस को दी जन्मदिन की बधाई

अमिताभ बच्चन ने अस्पताल में भी नहीं तोड़ा डेली रुटीन, फैंस को दी जन्मदिन की बधाई

 Published : Jul 13, 2020 02:39 pm IST,  Updated : Jul 13, 2020 02:43 pm IST

इसके साथ ही बिग बी ने उनकी सेहत के लिए दुआ कर रहे फैंस का शुक्रिया भी अदा किया है।

अमिताभ बच्चन ने नहीं तोड़ा अपना डेली रुटीन- India TV Hindi
अमिताभ बच्चन ने नहीं तोड़ा अपना डेली रुटीन Image Source : INSTAGRAM: @AMITABHBACHCHAN

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन कोरोना वायरस से संक्रमित हैं और नानावटी अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी हालत स्थिर है और सेहत में तेजी से सुधार भी हो रहा है। इस बीच बिग बी ने अपना डेली रुटीन नहीं टूटने दिया है। वो पहले की तरह ही अभी भी अपने फैंस को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। उन्होंने अपने ब्लॉग में उन्हें विश किया है। 

अमिताभ बच्चन ने रविवार रात को अपने ब्लॉग पर लिखा, "बर्थडे- मनोज कुमार ओझा, तरन घंटासला। सोमवार, 13 जुलाई, दोनों को जन्मदिन की बधाई। हमेशा खुश रहें।"

हेल्थ अपडेट: अमिताभ बच्चन की सेहत में तेजी से सुधार, अभिषेक की हालत भी स्थिर

अमिताभ बच्चन अपने ब्लॉग पर फैंस को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं
Image Source : HTTPS://SRBACHCHAN.TUMBLR.COM/अमिताभ बच्चन अपने ब्लॉग पर फैंस को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं

इसके साथ ही बिग बी ने उनकी सेहत के लिए दुआ कर रहे फैंस का शुक्रिया भी अदा किया है। उन्होंने लिखा, "अभिषेक, ऐश्वर्या, आराध्या और मेरे लिए आपकी चिंता, प्रार्थना और जल्दी से ठीक होने के लिए भेजी गई शुभकामनाओं ने मुझे कृतज्ञता से भर दिया है। सभी का धन्यवाद।"

ऐश्वर्या-आराध्या 'जलसा' में होम क्वारंटीन, दूसरे बंगले 'प्रतीक्षा' में अपने स्टाफ के साथ हैं जया बच्चन

अमिताभ बच्चन ने अस्पताल से सोशल मीडिया पर भी अपनी फोटो शेयर करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने लिखा, "वो सब जिन्होंने अपनी प्रार्थनाएँ अभिषेक, ऐश्वर्या आराध्या और मुझे, व्यक्त की हैं, मेरा हृदय पूर्वक आभार।"

बिग बी की सेहत में तेजी से सुधार हो रहा है। उनके डॉक्टर अंसारी के मुताबिक, उनकी हालत स्थिर है। उनका लंग इंफेक्शन (कफ) काफी कम हुआ है। ऑक्सीजन लेवल भी नॉर्मल है। वहीं, अभिषेक की कंडीशन भी स्टेबल है। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन