1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अमिताभ बच्चन ने मुंबई के अस्पताल को 1.75 करोड़ की कीमत के वेंटिलेटर और चिकित्सा उपकरण दान किए

अमिताभ बच्चन ने मुंबई के अस्पताल को 1.75 करोड़ की कीमत के वेंटिलेटर और चिकित्सा उपकरण दान किए

 Written By: PTI
 Published : Jun 24, 2021 06:58 am IST,  Updated : Jun 24, 2021 06:58 am IST

बीएमसी के मुताबिक अमिताभ बच्चन ने वेंटिलेटर के अलावा मॉनिटर, सी-आर्म इमेज इंटेसीफायर, इंफ्यूजर सहित कुछ अन्य उपकरण भी दिए हैं।

Amitabh Bachchan donates ventilators and medical equipment to Mumbai hospital latest news - India TV Hindi
अमिताभ बच्चन ने मुंबई के अस्पताल को 1.75 करोड़ की कीमत के वेंटिलेटर और चिकित्सा उपकरण दान किए  Image Source : INSTAGRAM: AMITABHBACHCHAN

बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने यहां नगर निकाय द्वारा संचालित अस्पताल को उच्च प्रौद्योगिकी वाले दो वेंटिलेटर और कुछ अन्य चिकित्सा उपकरण दान किए है। यह जानकारी बृह्नमुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने जारी एक विज्ञप्ति में दी। 

बीएमसी के मुताबिक बच्चन ने सायन स्थित लोकमान्य तिलक नगर निगम जनरल अस्पताल को वेंटिलेटर के अलावा मॉनिटर, सी-आर्म इमेज इंटेसीफायर, इंफ्यूजर सहित कुछ अन्य उपकरण भी दिए हैं जिनकी कुल कीमत करीब 1.75 करोड़ रुपये है। 

अमिताभ बच्चन से मजबूरी में जो लगाई थी शर्ट में गांठ, वहीं बन गया फैशन, एक्टर से जानें पूरा किस्सा

नगर निकाय ने बताया कि इन वेंटिलेटर को अस्पताल के सर्जरी विभाग में स्थापित किया गया है और अब तक इनकी मदद से करीब 30 मरीजों का इलाज किया गया है। 

बच्चन द्वारा दान किए गए वेंटिलेटर का इस्तेमाल उन मरीजों के इलाज में किया जा रहा है जिनके शरीर में ऑक्सीजन का स्तर कम है या उन्हें सांस लेने में परेशानी आ रही है। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन