1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अमिताभ बच्चन से मजबूरी में जो लगाई थी शर्ट में गांठ, वहीं बन गया फैशन, एक्टर से जानें पूरा किस्सा

अमिताभ बच्चन से मजबूरी में जो लगाई थी शर्ट में गांठ, वहीं बन गया फैशन, एक्टर से जानें पूरा किस्सा

 Published : Jun 22, 2021 01:03 pm IST,  Updated : Jun 22, 2021 01:03 pm IST

अमिताभ बच्चन ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर करते हुए एक पोस्ट लिखा है, जिसमें उन्होंने इस लुक के पीछे की पूरी कहानी बताई है।

अमिताभ बच्चन से मजबूरी में जो लगाई थी शर्ट में गांठ, वहीं बन गया फैशन, एक्टर से जानें पूरा किस्सा- India TV Hindi
अमिताभ बच्चन से मजबूरी में जो लगाई थी शर्ट में गांठ, वहीं बन गया फैशन, एक्टर से जानें पूरा किस्सा Image Source : INSTAGRAM/AMITABHBACHCHAN

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया में काफी एक्टिव रहते हैं। वह अधिकतर तस्वीरें और वीडियों शेयर करते रहते हैं। इतना ही नहीं कई बार वह अपनी फिल्म से संबंधी किसी किस्से को भी शेयर करते रहते हैं। हाल में ही उन्होंने फैशन को लेकर एक किस्सा शेयर किया। जो आज के समय में काफी चलन में है। 

अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया में एक तस्वीर शेयर की जो फिल्म 'दीवार' की शूटिंग के दौरान की है। इस तस्वीर में  अभिनेता ब्लू कलर की शर्ट और व्हाइट कलर की पैंट पहने हुए नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही शर्ट के निचले छोर को खोलकर एक गांठ बांधी हुई है।

'मिस्टर इंडिया' से 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' तक, अमरीश पुरी ने हिंदी सिनेमा को दिए यादगार किरदार

इस तस्वीर को शेयर करते हुए अमिताभ बच्चन ने लिखा, 'वो भी क्या दिन थे दोस्तों और गांठ लगी हुई शर्ट। ये भी एक कहानी है। शूटिंग का पहला दिन था। शॉट रेडी था। कैमरा भी रोलिंग के लिए तैयार था। तभी पता चला कि शर्ट इतनी बड़ी है कि घुटनों तक आ रही है। डायरेक्टर न तो शर्ट बदलकर आने का इंतजार करना चाहते थे और न ही एक्टर बदले जाने का। तो इस तरह शर्ट में गांठ लगा दी गई।'

आपको बता दें कि इस तरह शर्ट आज के समय का काफी ट्रेंडी फैशन है। फैंस को अमिताभ बच्चन का ये लुक काफ पसंद आ रहा है। फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी कमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं। 

तारक मेहता... से पहले भी फेमस थी 'दयाबेन' दिशा वकानी, इन पांच फिल्मों से बनी पहचान

आपको बता दें फिल्म 'दीवार' में अमिताभ बच्चन केअलावा शशि कपूर, परवीन बाबी और नीतू सिंह जैसे स्टार्स भी शामिल थे। यह बॉक्स ऑफिस की हिट फिल्मों में से एक थी। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन