Saturday, February 28, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'मिस्टर इंडिया' से 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' तक, अमरीश पुरी ने हिंदी सिनेमा को दिए यादगार किरदार

'मिस्टर इंडिया' से 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' तक, अमरीश पुरी ने हिंदी सिनेमा को दिए यादगार किरदार

Written by: India TV Entertainment Desk Published : Jun 22, 2021 12:29 pm IST, Updated : Jun 22, 2021 12:33 pm IST

दिग्गज अभिनेता अमरीश पुरी का जन्म 22 जून 1932 में हुआ था। जानिए उनके कुछ शानदार किरदारों के बारे में

'मिस्टर इंडिया' से 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' तक, अमरीश पुरी ने हिंदी सिनेमा को दिए यादगार किरदार- India TV Hindi
Image Source : TWITTER 'मिस्टर इंडिया' से 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' तक, अमरीश पुरी ने हिंदी सिनेमा को दिए यादगार किरदार

दिग्गज अभिनेता अमरीश पुरी भले ही आज हमारे बीत ना हो लेकिन अपने शानदार अदाकारी से आज भी करोड़ों दिलों में राज़ करते हैं। कभी 'मिस्टर इंडिया' और 'करण अर्जुन' के विलेन के अवतार में हर किसी को अचंभित कर दिया तो कभी  'परदेस' और 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे'  जैसी फिल्मों में पिता के किरदार से हर किसी को भावुक कर दिया। अमरीश पुरी ने हिंदी सिनेमा को अनगिनत शानदार फिल्में दी। कई ऐसी फिल्में है जो आज भी यादगार बनीं हुई है। 

जा सिमरन जा, जी ले अपनी जिंदगी या मोगैंबो खुश हुआ जैसे डायलॉग्स आज भी लोगों के जुबा में रहता है। वहीं फिल्मों में अपने किरदार में ऐसे रम जाते थे कि हर किसी को अचंभित कर देते थे। आज उनकी बर्थ एनिवर्सरी कुछ ऐसे किरदारों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आज भी लोग पसंद करते हैं। 

'मिस्टर इंडिया' से 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' तक, अमरीश पुरी ने हिंदी सिनेमा को दिए यादगार किरदार
Image Source : TWITTER/SHUBHAM_JAIN999'मिस्टर इंडिया' से 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' तक, अमरीश पुरी ने हिंदी सिनेमा को दिए यादगार किरदार

फिल्म- मिस्टर इंडिया  

किरदार- मोगैंबो

अनिल कपूर और श्रीदेवी की फिल्म मिस्टर इंडिया तो आपको याद ही होगी। इस फिल्म का डायलॉग 'मोगैंबो खुश हुआ' आज भी लोगों के जुबा में है। इस फिल्म में अमरीश पुरी ने अपने किरदरा से हर किसी को अचंभित कर दिया था। इस फिल्म में विलेन के रूप में उन्होंने इतनी अच्छी एक्टिंग की थी कि हर कोई उन्होंने वास्तव में विलेन समझने लगे थे। 

'मिस्टर इंडिया' से 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' तक, अमरीश पुरी ने हिंदी सिनेमा को दिए यादगार किरदार
Image Source : TWITTER/SHUBHAM_JAIN999'मिस्टर इंडिया' से 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' तक, अमरीश पुरी ने हिंदी सिनेमा को दिए यादगार किरदार

फिल्म- दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे
किरदार- चौधरी बलदेव सिंह

शाहरुख खान और काजोल की ब्लॉकब्लस्टर फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे बेहतरीन फिल्मों में एक मानी जाती है। आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अमरीश पुरी ने चौधरी बलदेव सिंह का रोल निभाया था। उन्होंने एक ऐसे पिता का रोल निभाया, जिसे समाज का डर भी था और बेटी से प्यार भी था। उन्होंने इस किरदार की भावनाओं को ऐसे बयां किया मानों वास्तव में कोई कहानी हो। इस फिल्म का डायलॉग जा सिमर जा..जी ले अपनी जिंदगी आज भी लोग बोलना नहीं भूले। 

'मिस्टर इंडिया' से 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' तक, अमरीश पुरी ने हिंदी सिनेमा को दिए यादगार किरदार
Image Source : TWITTER/RAAADHE'मिस्टर इंडिया' से 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' तक, अमरीश पुरी ने हिंदी सिनेमा को दिए यादगार किरदार

फिल्म- करण अर्जुन
किरदार- दुर्जन सिंह

90 के दशक की एक और शानदार फिल्मों में अमरीश पुरी का नाम है। वह है शाहरुख खान और सलमान खान की फिल्म करण अर्जुन। वहीं फिल्म जिसमें एक मां जो अपने बच्चों का इतंजार सालों करती है और उसका विश्वास एक दिन जीत जाता है। जी हां, इस फिल्म में अमरीश पुरी ने एक विलेन का रोल अदा किया था। जिसका नाम था दुर्जन सिंह। इस किरदार को भी अमरीश पुरी ने ऐसे निभाया कि जैसे वह सिर्फ उन्हीं के लिए था।

'मिस्टर इंडिया' से 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' तक, अमरीश पुरी ने हिंदी सिनेमा को दिए यादगार किरदार
Image Source : TWITTER/SHUBHAM_JAIN999'मिस्टर इंडिया' से 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' तक, अमरीश पुरी ने हिंदी सिनेमा को दिए यादगार किरदार

फिल्म- नायक
किरदार- बलराज चौहान

अमरीश पुरी एक ऐसे विलेन थे जिसने एक राजनेता का भी किरदार निभाया और अपने अदाकारी से तहलका मचा दिया था। जी हां वह फिल्म थी नायक। अनिल कपूर और रानी मुखर्जी की फिल्म नायक में अमरीश पुरी ने भ्रष्ट राजनेता का किरदार निभाया, लेकिन भी फैंस को उनका रोल काफी पसंद आया।  अमरीश पूरी की एक्टिंग से लेकर डायलॉग डिलीवरी से हर किसी को अपना फैन बना दिया था। 

'मिस्टर इंडिया' से 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' तक, अमरीश पुरी ने हिंदी सिनेमा को दिए यादगार किरदार
Image Source : YOUTUBE/ WILLIAM MAX'मिस्टर इंडिया' से 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' तक, अमरीश पुरी ने हिंदी सिनेमा को दिए यादगार किरदार

फिल्म- गदर
किरदार- मेयर अशरफ अली 

सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म  'गदर एक प्रेम कथा' को तो कोई जल्द भूल ही नहीं सकता है। इस फिल्म में अमरीश पुरी का किरदार काफी अहम था। इसमें अमरीश पुरी ने एक ऐसे पिता का रोल निभाया, जो बेटी से बहुत प्यार भी करता था, लेकिन उसके लिए देश  पहले था। जिसके कारण वह अपनी बेटी के ही प्यार के दुश्मन बन जाते हैं। इस फिल्म में अमरीश पुरी की शानदार एक्टिंग देखकर हर कोई दीवाना हो गया था।  

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement