1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अमिताभ बच्चन ने कोरोना महामारी के बीच फैंस को दिया खास संदेश

अमिताभ बच्चन ने कोरोना महामारी के बीच फैंस को दिया खास संदेश

 Published : Nov 23, 2020 05:58 pm IST,  Updated : Nov 23, 2020 05:58 pm IST

अमिताभ बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक सेल्फी साझा की, जहां वह मास्क पहने अपनी कार में दिखाई दे रहे हैं।

amitabh bachchan - India TV Hindi
अमिताभ बच्चन ने कोरोना महामारी के बीच फैंस को दिया खास संदेश Image Source : INSTAGRAM- AMITABH BACHCHAN

मुंबई:  बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर खूब सक्रिय रहते हैं, जहां वह अपने प्रशंसकों का मनोरंजन करते रहते हैं।अभिनेता ने सोमवार को अपने सभी फैंस को वैश्विक रूप से फैली कोरोना महामारी से बहादुरी से लड़ने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने फैंस से कहा कि वे अकेले नहीं हैं। अमिताभ बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक सेल्फी साझा की, जहां वह मास्क पहने अपनी कार में दिखाई दे रहे हैं।

उन्होंने फोटो को कैप्शन देते हुए लिखा, "काम करने के लिए लिकला..हर रोज की तरह एक लंबा दिन . सुरक्षित रहें . आप अकेले नहीं हैं .. हम सब एक साथ हैं और लड़ने के लिए एक साथ रहेंगे। आप सभी से प्यार करता हूं।"

इससे पहले अमिताभ ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म के जरिए फैंस को एक्टिव रहने और काम करने का टिप्स दिया। अभिनेता ने अपने टिप्स शेयर करते हुए ट्वीट में लिखा, "आप अपने शरीर को जितना आराम दोगे उतना ज्यादा वह मांगेगा, और जितना उससे काम लोगे उतना ज्यादा वह करेगा।"

अमिताभ बच्चन ने बेटे अभिषेक के साथ शेयर की 'तब और अब' फोटो, देखें उनका लुक

बिग बी ने लिखा, "एकमात्र व्यक्ति जिसका सामना आपको सुबह करना पड़ता है, वह आप खुद हैं। जब युवा होते हैं, तो लगता है कि आपको पूरी दुनिया को खुश करना है। नहीं! वह करें जो आपको खुश करता है, वैसा जीवन बनाएं जिसे आप जीना चाहते हैं। अगर आप ऐसा कर सकते हैं, तो आप हर सुबह किसी को प्यार करते हुए देखेंगे।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन