1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या ने कम्प्लीट किया ग्रेजुएशन, लॉकडाउन के कारण घर पर गाउन-कैप पहनकर यूं किया सेलिब्रेट

अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या ने कम्प्लीट किया ग्रेजुएशन, लॉकडाउन के कारण घर पर गाउन-कैप पहनकर यूं किया सेलिब्रेट

 Published : May 06, 2020 08:31 pm IST,  Updated : May 07, 2020 12:03 am IST

श्वेता नंदा की बेटी नव्या ने न्यूयॉर्क के कॉलेज से पढ़ाई की है।

अमिताभ बच्चन ने शेयर...- India TV Hindi
अमिताभ बच्चन ने शेयर की पोती नव्या का वीडियो Image Source : INSTAGRAM

अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या ने ग्रेजुएशन कम्प्लीट कर लिया है। बिग बी ने खुद सोशल मीडिया के जरिए इस खुशखबरी के बारे में बताया, लेकिन कोरोना वायरस के कारण लागू लॉकडाउन के चलते नव्या को घर पर ही सेलिब्रेट करना पड़ा।

अमिताभ बच्चन ने श्वेता नंदा की नव्या का वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो गाउन और कैप पहने नज़र आ रही हैं। उन्होंने कैप्शन पर लिखा है, 'ग्रैंड डॉटर नव्या.. यंग स्टूडेंट की लाइफ का सबसे अहम दिन... ग्रेजुएशन डे। उसने न्यूयॉर्क के कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया है, लेकिन कोरोना वायरस और लॉकडाउन के कारण सेरेमनी कैंसिल हो गई। इसी वजह से वो नहीं जा पाई।'

बिग बी ने आगे लिखा, 'इस खास मौके पर हमारा भी उसके पास मौजूद रहने का प्लान था, लेकिन फिर भी उसने ग्रेजुएशन गाउन और कैप पहना। स्टाफ ने उसके लिए गाउन और कैप सिला। उसने पहना और घर जलसा पर ही सेलिब्रेट किया। तुम पर बहुत गर्व है नव्या.. पॉजिटिव और हैप्पी एटीट्यूड.. लव यू।'

वहीं, अभिषेक बच्चन ने भी भांजी नव्या की फोटो शेयर करते हुए उन्हें बधाई दी है।

श्वेता नंदा ने भी अपनी बेटी को बधाई देते हुए उनकी फोटो शेयर की है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन 'बह्रमास्त्र' और 'गुलाबो सिताबो' जैसी फिल्मों में नज़र आएंगे। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन