1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ट्विटर पर अमिताभ बच्चन के 3 करोड़ फॉलोवर्स हुए, जानिए आमिर, शाहरुख और सलमान के कितने फॉलोवर्स हैं?

ट्विटर पर अमिताभ बच्चन के 3 करोड़ फॉलोवर्स हुए, जानिए आमिर, शाहरुख और सलमान के कितने फॉलोवर्स हैं?

 Published : Oct 08, 2017 02:16 pm IST,  Updated : Oct 08, 2017 02:16 pm IST

महानायक अमिताभ बच्चन के माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर पर प्रशंसकों की संख्या बढ़कर 3 करोड़ हो गई है

amitabh bachchan- India TV Hindi
amitabh bachchan Image Source : PTI

मुंबई:  महानायक अमिताभ बच्चन के माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर पर प्रशंसकों की संख्या बढ़कर 3 करोड़ हो गई है। 'शोले', 'दीवार', 'पा', 'बागबान', 'भूतनाथ', 'ब्लैक' और 'पीकू' जैसी फिल्मों में काम कर चुके बिग बी कई दिग्गज हस्तियों से आगे हैं। ट्विटर पर शाहरुख खान के (2.89 करोड़), सलमान खान (2.65 करोड़), आमिर खान (2.2 करोड़), दीपिका पादुकोण (2 करोड़) और प्रियंका चोपड़ा के (1.97 करोड़) प्रशंसक हैं। हालांकि, अमिताभ बच्चन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पीछे हैं। मोदी के प्रशंसकों की संख्या 3.5 करोड़ है।

अमिताभ ने शनिवार रात अपना उत्साह साझा करते हुए ट्वीट किया, "ट्विटर पर 3 करोड़। थोड़े अच्छे और बुरे अनुभव।"

https://twitter.com/SrBachchan/status/916722040127733760

अमिताभ वर्तमान में '102 नॉट आउट' और 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तां' के साथ व्यस्त हैं। '102 नॉट आउट' में वह ऋषि कपूर के साथ दिखेंगे। दोनों दो दशक बाद साथ काम कर रहे हैं। वहीं ठग्स ऑफ हिंदोस्तान में पहली बार आमिर खान के साथ नजर आएंगे बिग बी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन