1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मैं भोपाल का जमाई हूं- अमिताभ बच्चन

मैं भोपाल का जमाई हूं- अमिताभ बच्चन

 Reported By: IANS
 Published : Oct 06, 2017 04:54 pm IST,  Updated : Oct 06, 2017 04:54 pm IST

अमिताभ बच्चन शुक्रवार को मध्यप्रदेश की राजधानी पहुंचने पर भावुक हो उठे।

amitabh bachchan- India TV Hindi
amitabh bachchan Image Source : PTI

भोपाल: फिल्मी दुनिया के महानायक अमिताभ बच्चन शुक्रवार को मध्यप्रदेश की राजधानी पहुंचने पर भावुक हो उठे। उन्होंने यहां के अपने प्रशंसकों से कहा, "मैं आप सबका, यानी भोपाल का जमाई हूं।" एक ज्वेलर्स कंपनी के शोरूम के उद्घाटन कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए अमिताभ बच्चन के साथ उनकी पत्नी जया बच्चन भी थीं। अमिताभ बच्चन ने अपने उद्बोधन की शुरुआत करते हुए कहा, "मैं अमिताभ बच्चन आपका जमाई, भोपाल आते ही लगता है कि घर (ससुराल) आ गया हूं। कई बार आना-जाना हुआ है, कई फिल्मों की शूटिंग भी यहां की है।"

यहां बताना लाजिमी होगा कि अमिताभ बच्चन की ससुराल भोपाल में ही है। इस लिहाज से वे यहां के जमाई (दामाद) हुए। उन्हें देखने बड़ी संख्या में प्रशंसकों की भीड़ उमड़ी रही। उन्होंने आगे कहा, "आप सबका स्नेह और प्यार मिला है, आपका जो स्नेह हमारे परिवार को मिला है, वह दिल को छू जाता है। हम आपके स्नेह का स्मरण लोग करते रहते हैं, यही कारण है कि भोपाल आने का बार-बार मन करता है।"

इससे पहले जया बच्चन ने ज्वेलर्स के शोरूम के उद्घाटन के मौके पर कहा, "अब तो दिवाली भी करीब आ गई है, खूब आभूषण खरीदिए।" अमिताभ बच्चन विमान से मुंबई से भोपाल पहुंचे। उसके बाद उनके टी.टी. नगर स्थित शोरूम स्थल पर पहुंचने पर प्रशंसकों का उत्साह चार गुना हो गया। अमिताभ बच्चन काले रंग का, बंद गले का सूट पहने हुए थे। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन