1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कार्तिक आर्यन का सपना हुआ पूरा, जल्द ही Big B के साथ इस विज्ञापन में आएंगे नजर

कार्तिक आर्यन का सपना हुआ पूरा, जल्द ही Big B के साथ इस विज्ञापन में आएंगे नजर

 Published : Sep 22, 2019 07:03 pm IST,  Updated : Sep 22, 2019 07:04 pm IST

मेगास्टार अमिताभ बच्चन के साथ काम करना अभिनेता कार्तिक आर्यन की बकेट लिस्ट में शामिल था और उनका यह सपना जल्द ही पूरा होने वाला है।

कार्तिक आर्यन- अमिताभ...- India TV Hindi
कार्तिक आर्यन- अमिताभ बच्चन

नई दिल्ली: मेगास्टार अमिताभ बच्चन के साथ काम करना अभिनेता कार्तिक आर्यन की बकेट लिस्ट में शामिल था और उनका यह सपना जल्द ही पूरा होने वाला है। कार्तिक ने शनिवार को इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें वह बिग बी के बगल में बैठे नजर आ रहे हैं।

इसके कैप्शन में कार्तिक ने लिखा, "बकेट लिस्ट..अमिताभ बच्चन सर।" खबरें हैं कि दोनों कलाकार एक दिन पहले मुंबई में एक विज्ञापन की शूटिंग कर रहे थे। इस विज्ञापन में बीग बी के डुप्लीकेट भी नजर आएंगे।

इस पोस्ट पर कार्तिक के प्रशंसकों ने उन्हें बधाई दी। एक यूजर ने लिखा, "दो सबसे अधिक हैंडसम अभिनेता साथ-साथ बैठे हैं।" एक अन्य ने लिखा, "सपने पूरे होते हैं।"

Also Read:

Box Office Collection Day 2: वीकेंड के कारण 'प्रस्थानम', 'पल पल दिल के पास' और 'द जोया फैक्टर' की कमाई में हुआ इजाफा

रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म 'गली बॉय' ऑस्कर के लिए नामित

आयुष्मान खुराना की मूवी 'ड्रीम गर्ल' के गाने 'धगाला लागली काला' को सोशल प्लेटफॉर्म से हटाया गया, ये है पूरा मामला

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन