1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. साल 2020 को लेकर क्या सोचते हैं अमिताभ बच्चन, लेटेस्ट पोस्ट में कह दी ये बड़ी बात

साल 2020 को लेकर क्या सोचते हैं अमिताभ बच्चन, लेटेस्ट पोस्ट में कह दी ये बड़ी बात

 Published : Aug 10, 2020 10:42 am IST,  Updated : Aug 10, 2020 11:31 am IST

बिग बी ने लेटेस्ट पोस्ट किया है। इस पोस्ट में बिग ने बताया कि साल 2020 शुरुआत से अब तक कैसा रहा है।

Amitabh Bachchan- India TV Hindi
Amitabh Bachchan Image Source : INSTAGRAM/AMITABH BACHCHAN

सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों से जुड़े रहने के लिए बॉलीवुड के महानायक कुछ न कुछ पोस्ट करते रहते हैं। यहां तक कि फैंस भी उनके हर पोस्ट का बेसब्री से इंतजार करते हैं। बिग बी ने कुछ ही घंटे पहले एक लेटेस्ट पोस्ट किया है। अमिताभ ने इस पोस्ट में अपनी तस्वीर के अलावा कुछ कार्टून कैरेक्टर पोस्ट किए है। जिसमें कुछ ना कुछ लिखा हुआ है। बिग बी ने इन सभी तस्वीरों को पोस्ट करते हुए जवाब में लिखा कि हां मुझे विश्वास है। 

इस पोस्ट में अमिताभ बच्चन ने साल 2020 के हालातों को देखकर इसे जल्दी से विदा करने की बात कही है। इस बात का सबूत कार्टून हैं जो खुद अमिताभ ने साझा किए हैं। कार्टून वाले पोस्ट में दिखाया गया है कि दो लोग आपस में साल 2020 के हालातों पर चर्चा कर रहे हैं। तस्वीर पर लिखा है- 'साल 2020 को सभी लोग एक शब्द में कहेंगे अब 2020 और नहीं।' इसी तस्वीर पर लिखी बात पर अमिताभ बच्चन ने भी अपनी सहमति जताई है। बिग बी ने लिखा- 'हां, मुझे भी यही विश्वास है।'

अमिताभ बच्चन का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। 

इससे पहले बिग बी ने पिता हरिवंश राय बच्चन की कुछ पंक्तियां शेयर की थीं। साथ ही ये भी बताया था कि सच्चाई खुद अपनी वकील होती है। मिताभ बच्चन ने अपनी फोटो शेयर करते हुए लिखा था, "दलीलें अक्सर झूठ के लिए दी जाती है... सत्य तो स्वयं अपना वकील होता है!!" उन्होंने अपने पिता की कुछ पंक्तियां शेयर की, "मैं छुपाना जानता तो जग मुझे साधू समझता; शत्रु मेरा बन गया है छल रहित व्यवहार मेरा।"

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन