1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अमिताभ बच्चन का संदेश: मन में पड़ी कड़वाहट को 'क्वारंटीन' करें, 'वेंटिलेटर' पर जाने से बच जाएगा रिश्ता

अमिताभ बच्चन का संदेश: मन में पड़ी कड़वाहट को 'क्वारंटीन' करें, 'वेंटिलेटर' पर जाने से बच जाएगा रिश्ता

 Published : May 20, 2020 12:47 pm IST,  Updated : May 20, 2020 12:47 pm IST

अमिताभ बच्चन ने इंस्टाग्राम पर इस कैप्शन के साथ एक वीडियो भी शेयर किया है।

amitabh bachchan - India TV Hindi
अमिताभ बच्चन ने फैंस को दिया संदेश Image Source : INSTAGRAM: @AMITABHBACHCHAN

इस समय पूरा विश्व कोरोना वायरस से जूझ रहा है। देश में भी इसका प्रकोप बढ़ रहा है। ऐसे में लोगों से घरों में रहने की अपील की जा रही है और सिर्फ जरूरत पड़ने पर ही बाहर निकलने की नसीहत दी जा रही है। इस बीच बॉलीवुड की जानी मानी हस्तियां सोशल मीडिया के जरिए फैंस से जुड़ी हुई हैं। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने इस मुश्किल घड़ी में शानदार मैसेज दिया है।

अमिताभ बच्चन ने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वो दिल पर हाथ रखते दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'आइए मन के किसी कोने में किसी के बारे में पड़ी कड़वाहट को क्वारंटीन (quarantine) करें क्या पता कोई रिश्ता वेंटिलेटर (ventilator) पर जाने से रुक जाए।'

काम को लेकर बात करें तो बिग बी वर्तमान में 12 जून को ओटीटी स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर 'गुलाबो सिताबो' की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।

इसे 'पीकू' से मशहूर हुईं जूही चतुर्वेदी ने लिखा है। फिल्म का निर्देशन शूजीत सरकार ने किया है, जिसके साथ बच्चन ने 'पीकू' में काम किया था।

आयुष्मान खुराना सह-अभिनीत 'गुलाबो सिताबो' को इस साल के शुरू में थिएटर में रिलीज के लिए तय किया गया था।

(आईएएनएस इनपुट के साथ)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन