1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर लिखी दिलचस्प बात, 'उनका काम है बोलना, हमारा करना...'

अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर लिखी दिलचस्प बात, 'उनका काम है बोलना, हमारा करना...'

 Published : Apr 02, 2020 01:03 pm IST,  Updated : Apr 02, 2020 01:03 pm IST

अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और उनके पोस्ट खूब वायरल होते हैं।

amitabh bachchan latest news- India TV Hindi
फोटो क्रैडिट: @SrBachchan

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अपनी बात रखने से कभी पीछे नहीं हटते। हालांकि, कई बार वो भी ट्रोलर्स का शिकार हो जाते हैं। हाल ही में उन्होंने एक पोस्ट लिखा है, जिसके जरिए उन्होंने बहुत दिलचस्प बात कही है।

अमिताभ बच्चन ने लिखा, 'उनका काम है बोलना, हमारा करना। वो कर सकते तो समय ना होता बोलने का। बोलते इस लिए हैं, क्यूँकि कुछ ना करने से उन्हें समय मिलता है बोलने का। ये स्वभाव बुरा नहीं है; मैं तो उसकी प्रशंसा करता हूँ। यदि वे बोलते ना, तो हमें कैसे पता चलता की हम कुछ कर रहे हैं।

बता दें कि अन्य हस्तियों की तरह बिग बी भी पूरे परिवार के साथ सेल्फ आइसोलेशन में हैं। वो इंटरनेट के जरिए फैंस को घर पर रहने की अपील कर रहे हैं। 

गौरतलब है कि देश में कोरोना वायरस से पीड़ित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। ये आंकड़ा 2 हजार के पार पहुंच गया है, जबकि मरने वालों की संख्या 50 से ज्यादा है। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन