1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. वायुसेना मार्शल अर्जन सिंह के निधन पर अमिताभ बच्चन ने जताया शोक, पढ़िए क्या कहा?

वायुसेना मार्शल अर्जन सिंह के निधन पर अमिताभ बच्चन ने जताया शोक, पढ़िए क्या कहा?

 Published : Sep 17, 2017 02:52 pm IST,  Updated : Sep 17, 2017 02:55 pm IST

महानायक अमिताभ बच्चन ने भारतीय वायु सेना के मार्शल अर्जन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया।

amitabh bachchan arjan singh
- India TV Hindi
amitabh bachchan arjan singh

मुंबई: महानायक अमिताभ बच्चन ने भारतीय वायु सेना के मार्शल अर्जन सिंह के निधन पर रविवार को शोक व्यक्त किया। महानायक ने ट्वीट कर कहा, "वीरता व गरिमा के प्रतीक। कई सम्मानों से विभूषित। श्रद्धांजलि।"

अमिताभ ने अपनी फिल्मों 'मेजर साब', 'लक्ष्य' में एक सैन्य अधिकारी की भूमिका निभाई है। उन्होंने अर्जन सिंह को देश का वीर, कई सम्मानों से अलंकृत पुत्र बताया। अर्जन सिंह (98) ने 1965 में पाकिस्तान के साथ युद्ध में हवाई अभियान में देश का नेतृत्व किया था। सिंह का शनिवार को नई दिल्ली में निधन हो गया था।

अर्जन सिंह वर्ष 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के नायक थे और इकलौते वायु सेना अधिकारी थे जिन्हें फाइव स्टार रैंक दिया गया था। उनका 98 वर्ष की उम्र में कल यहां निधन हो गया। उन्हें 44 वर्ष की आयु में ही भारतीय वायु सेना का नेतृत्व करने की जिम्मेदारी दी गई जिसे उन्होंने शानदार तरीके से निभाया। वर्ष 1965 की लड़ाई में जब भारतीय वायु सेना अग्रिम मोर्चे पर थी तब वह उसके प्रमुख थे।

अलग-अलग तरह के 60 से भी ज्यादा विमान उड़ाने वाले सिंह ने भारतीय वायु सेना को दुनिया की सबसे शक्तिशाली वायु सेनाओं में से एक बनाने और वि में चौथी सबसे बड़ी वायु सेना बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। बहुत कम बोलने वाले व्यक्ति के तौर पर पहचाने जाने वाले सिंह ना केवल निडर लड़ाकू पायलट थे बल्कि उनको हवाई शक्ति के बारे में गहन ग्यान था जिसका वह हवाई अभियानों में व्यापक रूप से इस्तेमाल करते थे। उन्हें 1965 में देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।

इसे भी पढ़ें-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन