1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बॉलीवुड हस्तियों ने इस अंदाज में दी पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई

बॉलीवुड हस्तियों ने इस अंदाज में दी पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई

 Published : Sep 17, 2017 02:30 pm IST,  Updated : Sep 17, 2017 02:37 pm IST

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 67वां जन्मदिन मना रहे हैं

narendra modi- India TV Hindi
narendra modi Image Source : PTI

मुंबई: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 67वां जन्मदिन मना रहे हैं। अभिनेता अनिल कपूर, अनुपम खेर और फिल्मकार मधुर भंडारकर जैसी कई बॉलीवुड हस्तियों ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके 67वें जन्मदिन पर बधाई दी। अनुपम खेर ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जन्मदिन की बधाई। आप आने वाले वर्षों में ईमानदारी, निस्वार्थ भाव और कड़ी मेहनत के साथ हमारे देश का नेतृत्व करते रहें, जय हो।"

अनिल कपूर ने कहा, "एक नेता वह होता है जो रास्ता जानता है, उस रास्ते पर चलता है और रास्ता दिखाता है। भारत को महानता की ओर प्रेरित करने वाली शक्ति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई।"

एकता कपूर ने कहा, "उत्कृष्ट प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई।"

भूमि पेडनेकर ने कहा, "हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सर को जन्मदिन की शुभकामनाएं।"

कैलाश खेर ने कहा, "हमारे देश की सबसे शानदार शख्सियत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। आपके अच्छे स्वास्थ्य के लिए शुभकामनाएं और प्रार्थना।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन