1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Basant Panchami 2021: अमिताभ बच्चन परिवार संग सरस्वती पूजा करते आए नजर

Basant Panchami 2021: अमिताभ बच्चन परिवार संग सरस्वती पूजा करते आए नजर

 Published : Feb 16, 2021 10:21 pm IST,  Updated : Feb 16, 2021 10:22 pm IST

बिग बी ने बसंत पंचमी 2021 के मौके पर देवी सरस्वती की एक तस्वीर के साथ-साथ एक क्लोज-अप सेल्फ-पोट्र्रेट तस्वीर शेयर की।

Basant Panchami 2021 अमिताभ बच्चन amitabh bachchan- India TV Hindi
अमिताभ बच्चन Image Source : TWITTER: AMITABH BACHCHAN

मुंबई: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने मंगलवार को अपने परिवार के साथ सरस्वती पूजा समारोह किया। बिग बी ने बसंत पंचमी 2021 के मौके पर देवी सरस्वती की एक तस्वीर के साथ-साथ एक क्लोज-अप सेल्फ-पोट्र्रेट तस्वीर शेयर की। उन्होने ट्वीट में लिखा, "घर में, सपरिवार सरस्वती पूजा समापन।"

अमिताभ बच्चन ने हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म 'मेडे' के सेट पर खुद की नींबू पानी का आनंद लेते हुए एक फोटो साझा की। उन्होंने ट्वीट में लिखा, "नींबू पानी धूप में, चश्मा जैकेट शूट में; कहां है ये और कौन सी है पता चले कुछ देर में।" अजय देवगन द्वारा निर्देशित फिल्म की शूटिंग वर्तमान में आउटडोर में की जा रही है। हालांकि बिग बी ने शूटिंग के स्थान का खुलासा नहीं किया है।

राजीव कपूर के निधन के 5 दिन बाद रणधीर कपूर ने बताया आखिर क्या हुआ था उस दिन

फिल्म में अजय देवगन और अमिताभ बच्चन के अलावा फिल्म ‘लव पर स्क्वायर फुट’ की एक्ट्रेस अंगिरा धार भी नजर आएंगी। एक्ट्रेस ने एक बयान में कहा, ‘‘अमिताभ सर और अजय सर जैसे फिल्म जगत के दिग्गज अभिनेताओं के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हूं। अजय देवगन के निर्देशन में काम करने को भी उत्सुक हूं।’’ 

मेडे में अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह भी नजर आएंगी। इस फिल्म में रकुल पायलट की भूमिका निभाएंगी। यह अजय देवगन के साथ उनकी दूसरी फिल्म है। इससे पहले उन्होंने 'दे दे प्यार दे' में उनके साथ काम किया था।

अजय और अमिताभ 7 साल बाद स्क्रीन पर साथ आएंगे नजर 

अजय देवगन बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन को निर्देशित करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं, फिल्म 'मेडे' में दोनों अभिनेताओं को कैमरे के सामने एक बार फिर से देखा जाएगा।  बिग बी और अजय ने 'मेजर साहब', 'खाकी', 'सत्याग्रह', और 'हिंदुस्तान की कसम' में साथ काम किया है। दोनों सितारों को सात साल बाद एक बार फिर साथ देखा जाएगा, 2013 में रिलीज फिल्म 'सत्याग्रह' में दोनों ने आखिरी बार साथ काम किया था। 

दीपिका पादुकोण को यूजर ने लिखे अपशब्द तो एक्ट्रेस ने ऐसे सिखाया सबक

अभिनय की बात करें, तो आने वाला साल अमिताभ के लिए काफी व्यस्तताभरा है। उन्हें फिल्म 'चेहरे', 'झुंड', 'ब्रह्मास्त्र', 'मेडे' में देखा जा सकेगा। इसके अलावा, वह दीपिका पादुकोण और प्रभास संग भी एक और परियोजना का हिस्सा हैं, जिसके शीर्षक पर अभी भी बात नहीं बन पाई है।

इनपुट- आईएएनएस

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन