1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दीपिका पादुकोण को यूजर ने लिखे अपशब्द तो एक्ट्रेस ने ऐसे सिखाया सबक

दीपिका पादुकोण को यूजर ने लिखे अपशब्द तो एक्ट्रेस ने ऐसे सिखाया सबक

 Published : Feb 13, 2021 11:53 am IST,  Updated : Feb 13, 2021 11:55 am IST

दीपिका ने इंस्टाग्राम स्टेटस पर स्टोरी शेयर की है और गलत भाषा का इस्तेमाल किए जाने पर एक यूजर को फटकार भी लगाई है। 

deepika padukone gives befitting reply to troll - India TV Hindi
दीपिका पादुकोण ने यूजर को दिया करारा जवाब  Image Source : INSTAGRAM: DEEPIKA.PADUKONE.FANPAGE

सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग कोई नया शब्द नहीं है। बॉलीवुड हस्तियां आए दिन इसका शिकार होती हैं। हालांकि, कई बार ऐसा भी होता है कि वो इसका करारा जवाब भी देते हैं। कुछ ऐसा ही अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के साथ हुआ है। उन्होंने हाल ही में इंस्टाग्राम स्टेटस पर स्टोरी शेयर की है और गलत भाषा का इस्तेमाल किए जाने पर एक यूजर को फटकार भी लगाई है

दरअसल, यूजर ने मैसेज में दीपिका पादुकोण के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया था। दीपिका ने इसे नज़रअंदाज़ नहीं किया, बल्कि उसे इंस्टाग्राम पर शेयर कर दिया।

दीपिका पादुकोण ने बनाई 'मोस्ट वैल्यूड फीमेल सेलेब' की लिस्ट में जगह, कई सुपरस्टार को छोड़ा पीछे

deepika padukone gives befitting reply to troll
Image Source : INSTAGRAM दीपिका पादुकोण ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया स्टेटस 

दीपिका ने कैप्शन में लिखा- "आपका परिवार और दोस्त आप पर काफी गर्व महसूस कर रहे होंगे।" बता दें कि 'छपाक' एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वो अक्सर खुद से जुड़े मीम्स शेयर करती रहती हैं। कभी-कभी फैंस के सवालों के जवाब भी देती हैं। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण कई फिल्मों में नज़र आने वाली हैं। इनमें से एक शकुन बत्रा का अनाम मूवी है, जिसमें वो सिद्धांत चतुर्वेदी और अनन्या पांडे के साथ नज़र आएंगी। इसके अलावा वो साउथ स्टार प्रभास के साथ सिल्वर स्क्रीन पर दिखाई देंगी। दीपिका ने हाल ही में ऋतिक रोशन के साथ 'फाइटर' का भी ऐलान किया है।

रणवीर सिंह के साथ '83' भी रिलीज के लिए तैयार है। कबीर खान द्वारा निर्देशित '83' फिल्म में दीपिका तत्कालीन भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कपिल देव की पत्नी रोमी देव के किरदार में नजर आएंगी। इसमें रणवीर को कपिल की भूमिका में देखा जाएगा।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन