1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अमिताभ बच्चन वापस डालना चाहते हैं पेपर पर लिखने की आदत, जानें क्यों ?

अमिताभ बच्चन वापस डालना चाहते हैं पेपर पर लिखने की आदत, जानें क्यों ?

 Published : Jul 04, 2020 08:50 am IST,  Updated : Jul 04, 2020 08:53 am IST

अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर अपने हाथ से लिखा एक नोट शेयर किया है।

अमिताभ बच्चन ने शेयर किया हाथ से लिखा नोट- India TV Hindi
अमिताभ बच्चन ने शेयर किया हाथ से लिखा नोट Image Source : INSTAGRAM: @AMITABHBACHCHAN

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। हाल ही में उन्होंने लेटर पर अपने हाथ से लिखा एक नोट शेयर किया और बताया कि वो फिर से पेपर पर लिखने की आदत वापस डालना चाहते हैं, क्योंकि ये दिमाग के लिए काफी अच्छा होता है। इस पर कई सेलेब्स ने भी हामी भरी, लेकिन कार्तिक आर्यन के मजेदार कमेंट ने लोगों का ध्यान खींच लिया। 

अमिताभ बच्चन ने जो नोट शेयर किया है, उस पर लिखकर बताया है कि लिखने से सोचने और समझने की प्रक्रिया पर कैसा असर पड़ता है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "हैंड राइटिंग को वापस लाओ, ये दिमाग के लिए अच्छा है।" 

अमिताभ बच्चन की फिल्म 'सरकार' को पूरे हुए 15 साल, बिग बी ने शेयर की कविता

इस पर एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने कमेंट किया कि "आपने सही कहा अमित जी। मैं आज भी सब कुछ पेन से पेपर पर लिखती हूं। ये मेरे लिए सीखने का एकमात्र तरीका है।" 

कार्तिक आर्यन ने किया कमेंट
Image Source : कार्तिक आर्यन ने किया कमेंटकार्तिक आर्यन ने किया कमेंट

वहीं, कार्तिक आर्यन ने लिखा, "मैं डॉक्टर फैमिली से हूं सर, मेरी हैंडराइटिंग देखकर शायद आप ऐसा नहीं बोलेंगे।" कार्तिक का ये मजेदार कमेंट लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में अमिताभ बच्चन की मूवी गुलाबो सिताबो ऑनलाइन रिलीज हुई थी। अब उनकी मूवी झुंड 20 सितंबर को रिलीज होने वाली थी। इस फिल्म से नागराज मंजुले बतौर डायरेक्टर डेब्यू करने वाले थे।

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन