1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बिग बी ने बेटी श्वेता, पत्नी जया संग दिवाली की पुरानी तस्वीर पोस्ट की

बिग बी ने बेटी श्वेता, पत्नी जया संग दिवाली की पुरानी तस्वीर पोस्ट की

 Published : Oct 28, 2019 10:05 pm IST,  Updated : Oct 28, 2019 10:05 pm IST

बिग बी की झोली में फिलहाल चार फिल्में हैं--'ब्रह्मास्त्र', 'चेहरे', 'गुलाबो सिताबो' और 'झुंड।'

बिग बी ने बेटी श्वेता,...- India TV Hindi
बिग बी ने बेटी श्वेता, पत्नी जया संग दिवाली की पुरानी तस्वीर पोस्ट की

मुंबई: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर दिवाली की दो पुरानी तस्वीरें साझा की, जो उनके प्रशंसकों को बेहद पसंद आईं। पहली तस्वीर में अमिताभ अपनी बेटी श्वेता के साथ आतिशबाजी करते दिख रहे हैं। यह श्वेता के बचपन की तस्वीर है, वहीं दूसरी ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर है, जिसमें अमिताभ बच्चन अपनी पत्नी जया बच्चन संग पटाखें जलाते नजर आ रहे हैं।

अमिताभ बच्चन की दिवाली पार्टी में शाहरुख, प्रीति जिंटा, कटरीना, अनुष्का सहित पहुंचे बॉलीवुड के कई सितारे, देखे तस्वीरें

बिग बी ने ट्विटर पर ये तस्वीरें साझा की, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, "सभी को दिवाली की शुभकामनाएं..शांति, समृद्धि और पूर्णता। (जितनी भी शुभकामनाएं मिली हैं उसके प्रत्युत्तर के रूप में इसे स्वीकारें, हर एक को व्यक्तिगत तौर पर जवाब देना मुमकिन नहीं है।)"

बिग बी की झोली में फिलहाल चार फिल्में हैं--'ब्रह्मास्त्र', 'चेहरे', 'गुलाबो सिताबो' और 'झुंड।'

Housefull 4 Box Office Collection Day 3: अक्षय कुमार की फिल्म 'हाउसफुल 4' का बॉक्स ऑफिस पर धमाका जारी, तीन दिन में कमा डाले इतने करोड़

इनपुट- आईएनएस

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन