1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. KBC 11: अमिताभ बच्चन को पत्नी जया की मूवी 'गुड्डी' से निकाल दिया गया था बाहर, जानें दिलचस्प किस्सा

KBC 11: अमिताभ बच्चन को पत्नी जया की मूवी 'गुड्डी' से निकाल दिया गया था बाहर, जानें दिलचस्प किस्सा

 Published : Oct 26, 2019 02:39 pm IST,  Updated : Oct 26, 2019 02:40 pm IST

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन इन दिनों कौन बनेगा करोड़पति के 11वें सीजन को होस्ट कर रहे हैं।

Jaya Bachchan and Amitabh Bachchan- India TV Hindi
Jaya Bachchan and Amitabh Bachchan

मुंबई: बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन इन दिनों 'कौन बनेगा करोड़पति' के 11वें सीजन को होस्ट कर रहे हैं। हाल ही में हॉटसीट पर डॉक्टर सुशील मखीजा बैठे, जिन्होंने शो में खुलासा किया कि वो BIG B की पत्नी जया बच्चन के जूनियर रह चुके हैं। इसके बाद अमिताभ ने भी एक रोचक किस्सा सुनाते हुए बताया कि किस वजह से उन्हें 'गुड्डी' मूवी से निकाल दिया गया था, जिसमें जया लीड रोल निभा रही थीं।

सबसे पहले डॉक्टर सुशील मखीजा ने बताया कि वो नागपुर के दीनानाथ हायर सेकेंड्री स्कूल में पढ़े थे। इसी से बंगाली गर्ल्स हाईस्कूल जुड़ा हुआ है। जया बच्चन ने इसी स्कूल में एक साल तक पढ़ाई की थी। 'गुड्डी' मूवी रिलीज होने के बाद वो उनके स्कूल भी गई थीं, उन्हें देखकर सभी को गर्व महसूस हुआ था। दिलचस्प बात ये है कि अमिताभ बच्चन को इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी।

दिवाली स्पेशल: 'आप की अदालत' में सलमान खान और इंडिया टीवी के एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा ने साथ में किया पुश-अप

फिर बिग बी ने 'गुड्डी' मूवी से जुड़ा एक किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि इस फिल्म के डायरेक्टर ऋषिकेश मुखर्जी ने उन्हें बाहर निकाल दिया था। उन्होंने कहा, 'मैंने मूवी में करीब 10-12 दिन काम किया था, लेकिन इसी बीच मेरी मूवी रिलीज हो गई। ऋषिकेश चाहते थे कि जया के अपोजिट ऐसा एक्टर हो, जिसे कोई जानता ना हो। इसके बाद उन्होंने बंगाल से सुनीत भांजा को साइन किया। वो बंगाली इंडस्ट्री में जाना-माना नाम थे।' 

करीना कपूर ने किया खुलासा, आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' के लिए करियर में पहली बार दिया था ऑडिशन

ये किस्सा सुनने के बाद सुशील मखीजा ने कहा कि भले ही वो मूवी से बाहर हो गए थे, लेकिन रियल लाइफ में उन्हें 'गुड्डी' मिल ही गई। 

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन