1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. कौन हैं मिनी माथुर? जिन्होंने 'अलाएंस' के फिनाले में पलटा पासा, अली गोनी और रूही दोसानी को पछाड़ बनीं विजेता

कौन हैं मिनी माथुर? जिन्होंने 'अलाएंस' के फिनाले में पलटा पासा, अली गोनी और रूही दोसानी को पछाड़ बनीं विजेता

 Written By: Jaya Dwivedie
 Published : Aug 06, 2026 01:21 pm IST,  Updated : Aug 06, 2026 01:27 pm IST

फेमस एंकर मिनी माथुर ने रणनीतिक खेल और संयम का परिचय देते हुए रियलिटी शो 'अलाएंस' की ट्रॉफी जीत ली है। उन्होंने फिनाले में मजबूत दावेदार अली गोनी और रूही दोसानी का खेल बिगाड़कर यह खिताब अपने नाम किया।

mini mathur- India TV Hindi
मिनी माथुर। Image Source : MINI MATHUR INSTAGRAM

भारतीय टेलीविजन जगत में अपनी बहुमुखी प्रतिभा, बेबाक शैली और शानदार एंकरिंग के लिए पहचानी जाने वाली मिनी माथुर ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि अनुभव और दिमागी खेल का कोई विकल्प नहीं होता। रियलिटी शो 'अलाएंस' के फिनाले में मिनी माथुर ने अपने अद्भुत रणनीतिक कौशल का प्रदर्शन करते हुए ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। शो की शुरुआत से ही जीत के प्रबल दावेदार माने जा रहे अली गोनी और सोशल मीडिया स्टार रूही दोसानी जैसे मजबूत प्रतियोगियों को मात देकर मिनी ने इस खिताब पर अपना कब्जा जमाया। इस जीत के साथ ही वे मनोरंजन जगत में एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं।

कौन हैं मिनी माथुर?

मिनी माथुर भारतीय मनोरंजन उद्योग का एक जाना-माना और सम्मानित चेहरा हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एमटीवी की लोकप्रिय वीजे के रूप में की थी, जहां उनके अनूठे अंदाज और जीवंत एंकरिंग ने उन्हें हर घर में लोकप्रिय बना दिया। इसके बाद उन्होंने संगीत रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' के शुरुआती सीजन को होस्ट करके एंकरिंग के नए आयाम स्थापित किए। पेशेवर जीवन के साथ-साथ उनका व्यक्तिगत जीवन भी काफी चर्चा में रहा है। वे बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्देशक कबीर खान की पत्नी हैं। मिनी ने केवल टीवी होस्टिंग तक खुद को सीमित नहीं रखा, बल्कि उन्होंने अभिनय और मॉडलिंग में भी अपनी छाप छोड़ी है। अपनी शानदार स्क्रीन प्रेजेंस के लिए जानी जाने वाली मिनी माथुर को इंडस्ट्री में काफी फेमस हैं।

'अलाएंस' में अली गोनी और रूही दोसानी का बिगाड़ा खेल

रियलिटी शो 'अलाएंस' का पूरा ढांचा माइंड गेम्स, गठबंधन और सही समय पर सही फैसले लेने पर आधारित था। शो के दौरान टीवी अभिनेता अली गोनी अपनी मजबूत शारीरिक क्षमता और फैन फॉलोइंग के दम पर बेहद हावी दिख रहे थे, वहीं डिजिटल कंटेंट क्रिएटर रूही दोसानी अपनी सोशल मीडिया अप्रोच और स्मार्ट गेमप्ले से सभी को कड़ी टक्कर दे रही थीं। दर्शकों को लग रहा था कि मुकाबला अली और रूही के बीच ही सिमट कर रह जाएगा। हालांकि खेल के अंतिम और सबसे महत्वपूर्ण पड़ाव पर मिनी माथुर ने अपनी ठंडे दिमाग से खेलने की रणनीति अपनाई। जब अली और रूही अपने-अपने समीकरणों को साधने में लगे थे, तब मिनी ने विरोधी टीमों के बीच दरार का सही इस्तेमाल किया और सही वक्त पर पासा पलट दिया। उन्होंने न केवल अपने विरोधियों की चालों को समय रहते भांप लिया, बल्कि ऐसा काउंटर-प्लान बनाया जिसने अली और रूही के बने-बनाये खेल को पूरी तरह से बिगाड़ दिया।

रणनीति और संयम से हासिल की ऐतिहासिक जीत

फिनाले टास्क में जहां अन्य प्रतिभागी दबाव और जल्दबाजी में गलतियां कर रहे थे, वहीं मिनी माथुर ने अपने धैर्य और दूरदर्शिता का परिचय दिया। 'अलाएंस' जैसे शो में सिर्फ ताकत नहीं, बल्कि कूटनीति और मानसिक संतुलन की जरूरत होती है और मिनी ने इसी मोर्चे पर बाजी मारी। उन्होंने अपनी चालों से न सिर्फ फिनाले के समीकरण बदले, बल्कि जजों और दर्शकों का दिल भी जीता। जब ट्रॉफी के विजेता के रूप में मिनी माथुर के नाम की घोषणा हुई तो यह न केवल उनके फैंस के लिए बल्कि खुद शो के मेकर्स के लिए भी एक सरप्राइजिंग मोमेंट था। अपनी इस शानदार जीत से मिनी ने यह स्पष्ट कर दिया कि उम्र और अनुभव जब सही रणनीति के साथ मिलते हैं, तो नए जमाने के सोशल मीडिया स्टार्स और युवा रियलिटी टीवी दिग्गजों को भी पछाड़ा जा सकता है।

ये भी पढ़ें: तूफानी अंदाज में आया 'आवारापन 2' का ट्रेलर, बदले की आग में लौटे इमरान हाशमी, शबाना आजमी का दिखा खतरनाक विलेन अवतार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन