1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अमिताभ बच्चन ने कुणाल खेमू के अभिनय की तारीफ की

अमिताभ बच्चन ने कुणाल खेमू के अभिनय की तारीफ की

 Published : Aug 16, 2020 08:02 pm IST,  Updated : Aug 17, 2020 12:16 am IST

कुणाल ने सोशल मीडिया पर बिग बी द्वारा लिखित खत को पोस्ट किया, जिसमें लिखा था, "कुणाल कुछ दिनों पहले मैंने आपकी फिल्म 'लूटकेस' देखी थी, यह बातने के लिए लिख रहा हूं कि मैंने कितना इंज्वाय किया फिल्म को। फिल्म की स्क्रिप्ट, डायरेक्शन, और को- आर्टिस्ट द्वारा निभाई गए भूमिका शानदार है।"

अमिताभ बच्चन ने कुणाल केमू के अभिनय की तारीफ की- India TV Hindi
अमिताभ बच्चन ने कुणाल केमू के अभिनय की तारीफ की Image Source : INSTAGRAM/AMITABH BACHCHAN, KUNAL KHEMU

मुंबई: महानायक अमिताभ बच्चन ने फिल्म लुटेकेस में कुणाल केमू का अभिनय देखने के बाद उन्हें लिखित संदेश भेजा, कुणाल केमू ने कहा कि मेरे लिए बहुत बड़ी बात है। कुणाल ने सोशल मीडिया पर बिग बी द्वारा लिखित खत को पोस्ट किया, जिसमें लिखा था, "कुणाल कुछ दिनों पहले मैंने आपकी फिल्म 'लूटकेस' देखी थी, यह बातने के लिए लिख रहा हूं कि मैंने कितना इंज्वाय किया फिल्म को। फिल्म की स्क्रिप्ट, डायरेक्शन, और को- आर्टिस्ट द्वारा निभाई गए भूमिका शानदार है।"

उन्होंने लिखा, "लेकिन आप एक्सेप्सनल थे, आपके शरीर की हर गति, एक्सप्रेशन एकदम उत्कृष्ट थी। आप यूंही अच्छा करते रहें। आप हमेशा खुशहाल रहें। अमिताभ बच्चन का प्रशंसा और प्यार।" संदेश पाते ही मानों कुणाल केमू मानों सातवें आसमान पर चले गए हों।

उन्होंने लिखा, "क्या !!!! यह अभी तक की सबसे बेहतरीन चीज है। मैंने अक्सर इस के बारे में पढ़ा या सुना है और हमेशा यह कामना की है कि एक दिन मैं भी खुद के लायक बन जाऊं . बहुत बहुत धन्यवाद अमिताभ बच्चन सर, यह मेरी जीवन में बहुत मायने रखता है। इस वक्त मैं अपने दिमाग और दिल में बैक फ्लीप कर रहा हूं।"

'लूटकेस' में रसिका दुगल, गजराज राव, रणवीर और विजय राज भी हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन