1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पत्नी के जन्मदिन पर अमिताभ बच्चन को आई जया की याद, लॉकडाउन की वजह से दिल्ली में फंसी हैं

पत्नी के जन्मदिन पर अमिताभ बच्चन को आई जया की याद, लॉकडाउन की वजह से दिल्ली में फंसी हैं

 Published : Apr 09, 2020 06:00 pm IST,  Updated : Apr 09, 2020 06:00 pm IST

अमिताभ बच्चन ने पत्नी जया को उनके 72वें जन्मदिन पर याद किया है।

अमिताभ बच्चन, जया...- India TV Hindi
अमिताभ बच्चन, जया बच्चन Image Source : TWITTER

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस जया बच्चन लॉकडाउन की वजह से दिल्ली में फंसी हैं, यहां वो अकेली हैं। अमिताभ का पूरा परिवार मुबई में है। आज जया बच्चन का जन्मदिन है और अमिताभ बच्चन अपनी पत्नी जया बच्चन को उनके 72वें जन्मदिन पर याद कर रहे हैं। दिग्गज अभिनेता ने इस दौरान अपनी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए ब्लॉग का सहारा लिया।

उन्होंने लिखा, "आज जया का जन्मदिन है और वह जहां फंस गई हैं, उसकी दूरी वर्चुअल टेक्नोलोजी के माध्यम से कम हो गई है। वह दिल्ली में संसद में थी जब लॉकडाउन हुआ और वह घर वापस मुंबई नहीं आ सकीं।"

अमिताभ बच्चन हर रोज बांट रहे हैं 2 हजार खाने के पैकेट

हालांकि बिग बी इस बात से संतुष्ट हैं कि जया बच्चन सुरक्षित हैं। उन्होंने लिखा, "वह दिल्ली में घर में हैं, यहां परिस्थिति नियंत्रण में है और हां बिना एफटी के पूरा दिन नहीं गुजरता है और आपस में बातचीत करना, ऐसा लगता है जैसे हम एक साथ हैं।"

इसके साथ ही अमिताभ बच्चन ने जया को बधाई देने वाले प्रशंसकों को शुक्रिया भी कहा। उन्होंने लिखा, "आप में से कई लोगों ने उन्हें अपनी शुभकामनाएं दी हैं और मैं ईमानदारी से आप सभी को आपकी याद और प्यार के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। धन्यवाद।"

बर्थडे स्पेशल: पहली नज़र में ही अमिताभ बच्चन को पसंद करने लगी थीं जया बच्चन, ऐसे शुरू हुई लव-स्टोरी

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन